Latest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: हल्द्वानी के टीपी नगर क्षेत्र में कलयुगी बाप ने रिश्तों को कलंकित कर दिया। आरोपी पिता ने 15 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया पत्नी की तहरीर पर पिता के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एसआई बबीता को सौंपी गई है। आरोपी किसी विभाग से सेवानिवृत्त हो चुका है।बेटी ने मां को बताई आपबीतीटीपी नगर थाना क्षेत्र एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसका पति उसके ड्यूटी में जाने के बाद अपनी 15 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत करता था। मासूम ने रोते हुए छेड़खानी का विरोध किया लेकिन बाप नहीं माना। जब मां घर आई तो बेटी ने पूरी आपबीती बता दी। जिसके बाद महिला ने अपने पति से पूछा तो आरोपी पति महिला से मारपीट करने लगा। बेटी ने बताया कि वह पूर्व में भी कई बार उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that true significance of the…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that true significance of the…
देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ New Tehri Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the State…
कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…
देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…