हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित खड़खड़ी में देर रात महिला से कथित छेड़छाड़ के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हो गया. बताया जा रहा है कि हरियाणा से आए कुछ यात्रियों ने महिला से छेड़छाड़ की जिसके बाद यह हंगामा शुरू हुआ. मौके पर जमा भीड़ ने दो युवकों की पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया.
हरिद्वार में महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में युवकों की पिटाई: जानकारी के अनुसार, आरोप है कि यात्रियों ने पहले एक महिला से अभद्रता की, जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ. उसके बाद मौजूद लोगों ने युवकों को पकड़ लिया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. गुस्साई भीड़ ने युवकों के साथ मारपीट कर दी. मारपीट की यह घटना लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कई लोग दो युवकों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही मौके पर कई महिलाएं भी खड़ी हैं, जो आरोप लगा रही हैं कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई है.
युवकों की पिटाई का वीडियो हुआ वायरल: पहले तो कुछ लोग ही युवकों को पिटाई करते हैं. फिर देखते ही देखते मौके पर अन्य लोगों की भीड़ जमा हो जाती है. इस बीच कुछ लोग बीच बचाव करने का प्रयास करते हैं, लेकिन गुस्साई भीड़ रुकने का नाम नहीं ले रही है. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बमुश्किल मामले को शांत कराया. पुलिस ने संबंधित पक्षों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं. वहीं लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके.
पूर्व में भी सामने आ चुके हैं, इस तरह के मामले: हरिद्वार में बाहर से आए यात्रियों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का यह कोई पहला मामला नहीं है. पूर्व में भी यात्रियों द्वारा अभद्रता और हुड़दंग के मामले सामने आ चुके हैं. कई बार गंगा किनारे शराब पीकर तो कभी महिलाओं से छेड़छाड़ के वीडियो वायरल हुए और पुलिस ने कार्रवाई भी की. साथ ही आरोपियों से माफी भी मंगवाई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

9 minutes ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

51 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

2 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

4 hours ago