Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में त्रिवेंद्र ने दिए हरीश रावत को बड़े झटके, इन करीबियों को बीजेपी में कराया शामिल – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार। संतों के सानिध्य और भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट और पूर्व सीएम व प्रत्याशी हरिद्वार लोकसभा श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में आज हरिद्वार में परमाध्यक्ष चेतन ज्योति स्वामी ऋषिश्वरानन्द जी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में उनके हजारों समर्थक मोदी जी के परिवार शामिल हो गए।हरिद्वार से प्रत्याशी व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भाजपा में शामिल होने पर पुरुषोत्तम शर्मा और अन्य सभी समर्थकों का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मोदी परिवार में शामिल होने वाले सभी लोगों ने भाजपा के प्रति अपने आस्था और विश्वास व्यक्त किया है निश्चित तौर पर आने वाले चुनाव में इसका फायदा पार्टी को होगा।अब आप सभी मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प में एक सहयोगी बनकर अपना योगदान देंगे। अभी तक बसपा सपा लोकदल और कांग्रेस से करीब 20000 लोग भाजपा में शामिल हुए। यह सनातनी धारा का प्रवाह है । सनातन अनादि और अनंत है। हमारे संत सनातन को आगे ले जाने के ध्वजवाहक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में भारत ही नहीं पूरे विश्व को सनातनी धारा के प्रवाह में शामिल होना पड़ेगा, क्योंकि मानव जाति का उत्थान केवल सनातन ही कर सकता है। इस बात को आज दुनिया समझ रही है ।उन्होंने कहा कि दुनिया में तमाम तरह की संस्कृति है। हमारी संस्कृति सनातन को मिटाने के अनेक कोशिश हुई लेकिन कोई हमारी हस्ती को नहीं मिटा सका। उस पर चोट जरूर की। आज भी हमारा सनातन धर्म मजबूती से खड़ा है। आज केवल बीजेपी ही सनातन धर्म को मजबूत करने के कार्य में लगी हुई है। यही वजह है कि आज तमाम लोग भाजपा की धारा में शामिल हो रहे हैं। बीजेपी एक ऐसा समुद्र है जिसमें तमाम तरह के रत्न मिल रहे हैं।त्रिवेंद्र ने कहा कि पिछले चुनाव में हरिद्वार से भाजपा को ढाई लाख से अधिक मतों से जीत मिली थी, इस चुनाव में हमें उम्मीद है कि जिस तरह से हजारों लोग भाजपा के पक्ष में एकजुट और एकमुठ होकर कार्य कर रहे हैं भाजपा 5 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से विजयी होगी। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, विधायक व पूर्व मंत्री मदन कौशिक, आदेश चौहान पूर्व विधायक संजय गुप्ता व स्वामी यतीश्वरानंद के साथ ही पूज्य संत समाज मौजूद रहा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

1 hour ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

2 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

7 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

7 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

7 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

9 hours ago