Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के कोटद्वार में दोस्तों संग मिलकर बेटे ने पिता को पीटा, मामला दर्ज – myuttarakhandnews.com

कोटद्वार। कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सिम्मलचौड़ में बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिता को बुरी तरह पीट दिया। दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में सिम्मलचौड़ निवासी राजू ने बताया कि बीती एक जून को वह अपने किचन में नाश्ता बना रहे थे। इस बीच उनका पुत्र अपने दोस्तों के साथ आया और उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके मुंह, नाक, सिर, पीठ, हाथ, पांव में काफी चोटें आ गयी।
जान से मारने की तैयारी में था बेटाआरोप है कि उनका बेटा उन्हें जान से मारने की तैयारी में था। उन्होंने किसी तरफ मौके से भाग खुद की जान बचाई। राजू का आरोप है कि उनकी पत्नी और बेटे ने 18/4/2026 को भी उनके साथ मारपीट की गयी, जिस सम्बन्ध में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। राजू का आरोप है कि ये लोग पहले भी कई बार उन पर हमला कर चुके हैं। दोनों से उन्हें जान व माल का गम्भीर खतरा हो गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बदरीनाथ धाम कूच तथा न्याय यात्रा हास्यास्पद- हेमंत द्विवेदी

आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…

16 minutes ago

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

58 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

2 hours ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

2 hours ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

4 hours ago