Categories: hindiUttarakhand

मसूरी में बीच रोड लड़के पर थप्पड़ बरसाने लगी लड़की, स्पा सेंटर पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा – myuttarakhandnews.com

मसूरी: उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी एक बार फिर देर रात हुए हंगामे को लेकर चर्चा में है। रविवार की रात भगत सिंह चौक पर एक युवक और कुछ युवतियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस दौरान चौक पर करीब आधे घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति शांत कराई गई। ऐसा बताया जा रहा है कि विवाद एक स्पा सेंटर पर पत्थर फेंकने और उस पर हुई कहासुनी से जुड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर भिड़ गए।
मसूरी में पिछले कुछ महीनों से तेजी से खुले स्पा सेंटर्स स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। कई स्पा सेंटर्स के बारे में लगातार शिकायतें आती रही हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस द्वारा अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि देर रात खुलने वाले कई स्पा सेंटर्स में संदेहास्पद गतिविधियाँ होती हैं। और इनके बाहर आए दिन बहसबाज़ी और झगड़े देखे जा रहे हैं। भगत सिंह चौक की यह घटना भी इन्हीं गतिविधियों का परिणाम बताई जा रही है।
व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएँ मसूरी की फिज़ा खराब कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटक यहां सुकून और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए आते हैं, लेकिन जब उन्हें सड़क पर इस तरह के नजारे दिखाई देते हैं, तो शहर की छवि खराब होती है। प्रशासन को तुरंत सख़्त कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध स्पा सेंटर्स की जांच करवाने की मांग की, ताकि शहर की शांति और पर्यटन पर पड़ रहा नकारात्मक प्रभाव रोका जा सके। शहर कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि इस मामले में अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। लेकिन स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब घटनाएँ बार-बार हो रही हैं और वीडियो वायरल हो रहे हैं, तब कार्रवाई केवल तहरीर का इंतज़ार क्यों कर रही है?

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

हार्ट अटैक की पहचान करने वाले स्पंदन प्लेटफ़ॉर्म के विस्तार के लिए सनफॉक्स में हुआ 70 लाख डॉलर का निवेश –

  देहरादून — स्पंदन पोर्टेबल ईसीजी प्लेटफ़ॉर्म विकसित करने वाली देहरादून स्थित मेडटेक कंपनी सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज़…

19 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने “सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट” दिवाली ऑफर्स की घोषणा की –

  देहरादून, : एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने आज एक शानदार दिवाली मनाने के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर्स…

28 minutes ago

गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बीआईएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित प्रोक्योरमेंट…

1 hour ago

राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र

राजधानी की ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर मुख्य सचिव से मिला कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल अपराध घटित होने पर…

2 hours ago

पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ पौड़ी। “विजयी भवः” के उद्घोष और खिलाड़ियों के उत्साह के बीच…

2 hours ago