नानकमत्ता में मुख्यमंत्री धामी ने झाड़ू थामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान –

देहरादून/नानकमत्ता,। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सोमवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता और सेवा का संदेश गूंजा। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान में स्वयं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई करते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया।स्वच्छता अभियान से पहले मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है। स्वच्छता को केवल अभियान या औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यदि अपने घर, गली, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प ले, तो स्वच्छ और सुंदर उत्तराखंड का सपना साकार किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से देश-दुनिया में विशेष पहचान रखता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों के साथ बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखना बेहद आवश्यक है। इसके लिए निरंतर प्रयासों के साथ आमजन की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जनसेवा के प्रति समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी की भावना को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से प्रदेश में शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा, संवाद, जनभागीदारी और नवाचार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नानकमत्ता साहिब में स्वच्छता अभियान के माध्यम से सेवा और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। जब स्वच्छता जनआंदोलन का रूप लेगी, तभी इसके स्थायी और व्यापक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने सभी लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जोगेंद्र सिंह, महासचिव सरदार अमरजीत सिंह बोपराय, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी सहित गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

3 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

4 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

4 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

4 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

5 hours ago