पिथौरागढ़ में नाबालिग छात्राओं के साथ स्कूल में शर्मनाक हरकत, पुलिस का सख्त ऐक्शन; टीचर हुआ गिरफ्तार – Uttarakhand

Shameful act with minor girl students in Pithoragarh school, strict action by police; teacher arrestedShameful act with minor girl students in Pithoragarh school, strict action by police; teacher arrestedShameful act with minor girl students in Pithoragarh school, strict action by police; teacher arrestedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बंगापानी तहसील क्षेत्र के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात विज्ञान शिक्षक को तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। जौलजीबी थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने नौ अप्रैल 2025 को पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।जौलजीबी थाना पुलिस के मुताबिक, बीते साल 30 और 31 दिसंबर को नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली तीन छात्राओं ने स्कूल के ही विज्ञान शिक्षक कपकोट जिला बागेश्वर निवासी प्रताप सिंह कोश्यारी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। मामला तूल पकड़ने पर पीड़ित छात्राओं ने परिजनों के साथ जौलजीबी थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी थी।इससे पहले बीती 29 मार्च को स्कूल से जुड़े अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को एक शिकायती पत्र देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जौलजीबी थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks