Categories: hindiUttarakhand

पिथौरागढ़ में नाबालिग छात्राओं के साथ स्कूल में शर्मनाक हरकत, पुलिस का सख्त ऐक्शन; टीचर हुआ गिरफ्तार – Uttarakhand

Shameful act with minor girl students in Pithoragarh school, strict action by police; teacher arrestedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बंगापानी तहसील क्षेत्र के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात विज्ञान शिक्षक को तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। जौलजीबी थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने नौ अप्रैल 2025 को पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।जौलजीबी थाना पुलिस के मुताबिक, बीते साल 30 और 31 दिसंबर को नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली तीन छात्राओं ने स्कूल के ही विज्ञान शिक्षक कपकोट जिला बागेश्वर निवासी प्रताप सिंह कोश्यारी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। मामला तूल पकड़ने पर पीड़ित छात्राओं ने परिजनों के साथ जौलजीबी थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी थी।इससे पहले बीती 29 मार्च को स्कूल से जुड़े अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को एक शिकायती पत्र देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जौलजीबी थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के…

21 minutes ago

हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो कार, एक की मौत, दो घायल –

अल्मोड़ा,  उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हरणा-शीतला मार्ग पर रविवार को एक आल्टो कार अनियंत्रित…

1 hour ago

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

12 hours ago