उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में पिता-पुत्र की मौत – Uttarakhand

Horrible accident in Rudraprayag district of Uttarakhand, car fell into 300 meter deep ditch, father and son died in the accident

Horrible accident in Rudraprayag district of Uttarakhand, car fell into 300 meter deep ditch, father and son died in the accidentHorrible accident in Rudraprayag district of Uttarakhand, car fell into 300 meter deep ditch, father and son died in the accidentHorrible accident in Rudraprayag district of Uttarakhand, car fell into 300 meter deep ditch, father and son died in the accidentइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रप्रयाग; उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भीषण हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। रूद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में वाहन 300 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। हादसा तब हुआ जब घेंघड गांव निवासी राम सिंह अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ अपनी गाड़ी से सौंराखाल से घेंघडखाल की तरफ जा रहे थे।इस बीच चालक ने अचानक गाड़ी का नियंत्रण खो दिया और वाहन 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस बीच एक व्यक्ति भी हादसे की चपेट में आ गया।जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार की शाम को हुई। बताया जा रहा है कि जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में सड़क पर ही वाहन घुमाते समय ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और वाहन करीब 300 मीटर नीचे घेंघड गांव में गिर गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा दिया। ग्राम घेंघड जनपद रुद्रप्रयाग निवासी 16 वर्षीय अमन बिष्ट पुत्र राम सिंह और उनके पिता 45 वर्षीय राम सिंह बिष्ट पुत्र शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में वाहन की चपेट में आने से घेंघड़ निवासी 65 वर्षीय हर्ष लाल घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर और गांव में कोहराम मच गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks