Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भीषण हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में पिता-पुत्र की मौत – Uttarakhand

Horrible accident in Rudraprayag district of Uttarakhand, car fell into 300 meter deep ditch, father and son died in the accidentइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रप्रयाग; उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भीषण हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। रूद्रप्रयाग के जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में वाहन 300 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। हादसा तब हुआ जब घेंघड गांव निवासी राम सिंह अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ अपनी गाड़ी से सौंराखाल से घेंघडखाल की तरफ जा रहे थे।इस बीच चालक ने अचानक गाड़ी का नियंत्रण खो दिया और वाहन 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस बीच एक व्यक्ति भी हादसे की चपेट में आ गया।जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार की शाम को हुई। बताया जा रहा है कि जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में सड़क पर ही वाहन घुमाते समय ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और वाहन करीब 300 मीटर नीचे घेंघड गांव में गिर गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ा दिया। ग्राम घेंघड जनपद रुद्रप्रयाग निवासी 16 वर्षीय अमन बिष्ट पुत्र राम सिंह और उनके पिता 45 वर्षीय राम सिंह बिष्ट पुत्र शेर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में वाहन की चपेट में आने से घेंघड़ निवासी 65 वर्षीय हर्ष लाल घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर और गांव में कोहराम मच गया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

19 minutes ago

11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार देहरादून। जनपद के…

39 minutes ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

1 hour ago

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

1 hour ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

2 hours ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

2 hours ago