रुद्रपुर में बच्चा चोरी के शक में महिला को पोल से बांधकर पीटा, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर में बच्चा चोरी के शक में एक महिला के साथ भीड़ द्वारा मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्थानीय लोगों ने महिला को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।
यह घटना ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के ठाकुर नगर इलाके की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे ठाकुर नगर के मैदान में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और बच्चों को अपने साथ चलने के लिए कहने लगी। महिला की इस हरकत को देखकर बच्चों के परिजन और आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। लोगों को लगा कि महिला बच्चों को बहलाकर ले जाने की कोशिश कर रही है।
इसके बाद कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ ने महिला को पकड़ लिया और उसे पास में ही मौजूद एक बिजली के पोल से बांध दिया। इसके बाद कई लोगों ने महिला को थप्पड़, लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि कुछ स्थानीय महिलाएं भी आक्रोशित हो गईं और उन्होंने भी महिला के साथ मारपीट की।
घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान भी कुछ महिलाएं पुलिस के सामने ही महिला को थप्पड़ मारती रहीं। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर किसी तरह शांत कराया और महिला को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।
इसके बाद पुलिस महिला को अपने साथ थाने ले आई और उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिला का व्यवहार असामान्य पाया गया। बताया गया कि वह खुद से ही बातें कर रही थी और पुलिस के सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रही थी। उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। उन्होंने बताया कि यह महिला पहले भी ट्रांजिट कैंप थाने में हंगामा कर चुकी है। एक बार वह थाने में दीवार पर सिर मारने लगी थी, जिससे पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए फिलहाल उसे छोड़ दिया गया है। साथ ही पुलिस महिला के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कहां की रहने वाली है और किन परिस्थितियों में उस इलाके में पहुंची थी।
पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि किसी भी अफवाह या शक के आधार पर कानून अपने हाथ में न लें और किसी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

9 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

10 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

10 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

11 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

11 hours ago