औचक निरीक्षण में सेनानायक ने SDRF को दिए दक्षता बढ़ाने के निर्देश – my uttarakhand news

 
 
 
देहरादून,आपदा प्रबंधन में उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सेनानायक SDRF  अर्पण यदुवंशी द्वारा SDRF पोस्ट कोटी कॉलोनी, टिहरी गढ़वाल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पोस्ट पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की समग्र समीक्षा की।
 
निरीक्षण के क्रम में  अर्पण यदुवंशी द्वारा पोस्ट पर उपलब्ध आधुनिक उपकरणों की कार्यकुशलता का परीक्षण किया गया तथा उनके रख-रखाव एवं उपयोगिता के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, पोस्ट परिसर, संचार प्रणाली, आपदा प्रतिक्रिया संसाधनों एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया गया, जिससे आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
 
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन आयोजित कर सेनानायक द्वारा संवाद स्थापित किया गया, जिसमें आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय एवं निरंतर प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि SDRF की सफलता केवल संसाधनों पर नहीं, बल्कि कार्मिकों की तत्परता, दक्षता और समर्पण पर निर्भर करती है।
 
इस अवसर पर सेनानायक,  अर्पण यदुवंशी ने कहा,
“आपदा के समय हर क्षण महत्वपूर्ण होता है। हमारी तैयारी, उपकरणों की दक्षता और टीम का समन्वय ही हमें सफल बनाता है। सभी कार्मिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एवं प्रतिबद्ध रहें।”
 
निरीक्षण के उपरांत, टिहरी झील में बोटिंग के माध्यम से जलीय आपदा परिदृश्यों में रेस्क्यू ऑपरेशन की संभावनाओं एवं व्यावहारिक पहलुओं का भी अवलोकन किया गया, जिससे ऐसी आपदाओं में SDRF की तत्परता को और सुदृढ़ किया जा सके।
 
कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में और अधिक दक्षता एवं तत्परता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

हुड़दंगियों पर भारी पड़ी दून पुलिस की सख्ती, यू-ट्यूबर समेत चार हिरासत में –

देहरादून। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और मारपीट करने वालों के खिलाफ दून पुलिस…

31 minutes ago

Uttarakhand Weather Alert: Yellow Alert Issued Till October 11, Snowfall and Thunderstorms Likely

Dehradun: Weather conditions in Uttarakhand are set to change significantly following the withdrawal of the…

2 hours ago

युवा और नए चेहरों पर दांव; उत्तराखंड में सत्ता विरोधी माहौल से निपटने भाजपा ने कर ली बड़ी तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून; अगले साल उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी कद्दावर नेता…

3 hours ago

एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के छात्रों के लिए खुला वित्तीय नियोजन में करियर का नया रास्ता –

देहरादून,  एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (एमआईटी-डब्ल्यूपीयू) के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स ने फाइनेंशियल प्लानिंग…

3 hours ago

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम –

 हरिद्वार, । दिव्य प्रेम मिशन, हरिद्वार के वंदे मातरम इंडोर स्टेडियम में स्वर्गीय पुरुषोत्तम मित्तल…

3 hours ago

उत्तराखंड में मौसम ने फिर ली करवट, 8 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। मानसून की विदाई के बावजूद उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले…

3 hours ago