निलंबन के बाद सुशील सती को लक्सर ब्लॉक से हटाकर हरिद्वार जिले के ही बहादराबाद ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है.
हरिद्वार: उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के लक्सर ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत विकास योजना पोर्टल पर अपलोड किए बिना 26.06 लाख रुपये की निकासी का मामला सामने आया है. इस मामले में लक्सर के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुशील सती को निलंबित कर दिया गया है. जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत लक्सर की संस्तुति रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की यह कार्रवाई की है.
निलंबन के बाद सुशील सती को लक्सर ब्लॉक से हटाकर बहादराबाद ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है. मामला वित्तीय वर्ष 2026-27 का है. सहायक विकास अधिकारी पंचायत लक्सर ने सात सितंबर को डीपीआरओ को भेजी संस्तुति रिपोर्ट में बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुशील सती ने ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड नहीं किया.
इसके बावजूद चार ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त आयोग से आवंटित अनुदान की पहली किस्त की धनराशि निकाल ली गई. रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम पंचायत अकबरपुर ऊद से 6.66 लाख रुपये, दरगाहपुर से 9.45 लाख रुपये, मुंडाखेड़ा कलां से 9.44 लाख रुपये और नेतवाला सैदाबाद से 51 हजार रुपये की निकासी की गई. चारों ग्राम पंचायतों से कुल 26.06 लाख रुपये निकाले गए.
एडीओ पंचायत ने इसे नियमों के विपरीत धनराशि की निकासी, वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला बताया. संस्तुति रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि एडीओ पंचायत की ओर से 22 अगस्त 2026 को नोटिस जारी कर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. इसके अलावा अन्य मामलों में भी उच्चाधिकारियों की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने की शिकायतें सामने आईं.
रिपोर्ट में इसे अनुशासनहीनता और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना बताया गया. मामले को गंभीर मानते हुए डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुशील सती को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. साथ ही उन्हें लक्सर ब्लॉक से हटाकर बहादराबाद ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है.
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल…
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य विवाद मामले में सबूत जुटाने के लिए SIT टीम देहरादून से…
यशपाल बेनाम पौड़ी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. वर्ष 2007…
Rudrapur: पैसे नहीं थे तो चर्च के पास छोड़ दी बीमार नवजात बच्ची, पुलिस ने…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मुश्किल दौर में उनके साथ खड़े होने के लिए मुख्यमंत्री…