
देहरादून : 10जुलाई 2024 को दिल्ली में केदारनाथ धाम मंदिर ट्रस्ट नामक एक संस्था के द्वारा एक उद्धघाटन समारोह रखा था। जिसका भूमि पूजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया । उक्त कार्यक्रम में केदारनाथ से लाया गया एक पत्थर भी रखा गया था ।जिसके बाद से उत्तराखंड में जगह जगह लोगों ने विरोध जताया ।रूद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों, साधु-संतों और स्थानीय व्यावसायियों ने इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया ।इस दौरान उन्होंने डमरू की थाप पर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ।वहीं शोषलमीडिया पर भी दिल्ली में बन रहे केदारनाथ मंदिर और ट्रस्ट के द्वारा जारी किये गये क्यूआर कोड को ले कर भी जबरदस्त विरोध दिख रहा था ।
Post Views: 33
Post navigation

