जनपद हरिद्वार- 27 जुलाई 2025 को उत्तराखंड राज्य के लिए बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण दिन रहा ,यहाँ हरिद्वार के प्रसिद्ध मंदिरमानसा देवी मंदिर में सुबह 9बजे के लगभग भगदड़ मच गयी ।
6 लोगों की मौके पर मृत्यु व कई लोग घायल हो गये है ।सूचना अनुसार हादसा मंदिर के पास स्थित सीढ़ियों पर हुआ, जहां किसीने शार्ट सर्किट होने की अफवाह फैला दी छुट्टी का दिन होने के कारण भारी भीड़ मंदिर की सीढ़ियों में उमड़ी थी ।
उसी समय कुछ लोगों ने तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश की। इससे बैलेंस बिगड़ा, कुछ लोग फिसले व भीड़ में अफरा-तफरी मच गई ।
स्थानीयो के अनुसार 6 लोगों की मौत हो चुकी थी व लगभग 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय हरिद्वार में भर्ती कराया गया है।
मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है और sdrf पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है ।
मृतक- 06गंभीर घायल -05सामान्य घायल – 23देखें सूची
13 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेजा गया है व शेष 10 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है।घटना स्थल पर जिलाधिकारी हरिद्वार, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, स्वास्थ्य विभाग की टीम बचाव कार्यो में लगी है तथा सूबे की मुख्य सहित अन्य नेताओं ने घटना में घायल व्यकियों का स्वास्थ्य का हाल हॉस्पिटल जा कर जाना ।
मनसा देवी मंदिर के बाहर हुई भगदड़ के संबंध में जानकारी हेतु पुलिस द्वारा निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।कंट्रोल रूम हरिद्वार1. +91 94111 129732. +91 9520625934
सचिव आपदा प्रबंधन श्री विनोद कुमार सुमन द्वारा मनसा देवी, हरिद्वार उत्तराखण्ड में हुई घटना की जानकारी हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं।
1. जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार: 01334-223999, 9068197350, 9528250926
2. राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून: 0135-2710334, 2710335, 8218867005, 9058441404
Post Views: 2
Post navigation
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…