नये साल की पहली बैठक में सख्त रूख में दिखे एसएसपी देहरादून, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के कसे पेंच । – myuttarakhandnews.com

देहरादून : पुलिस लाइन देहरादून के सभागार में देहरादून जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी, साल 2025 की पहली बैठक मेंएसएसपी देहरादून द्वारा कड़े शब्दों में सभी को निर्देश दिये ।
– मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में प्रभावी रोकथाम लगाने तथा अवैध रूप से नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों की कुण्डलियां तैयार कर उनके विरूद्ध की गयी कार्यवाही की थानावार समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियो से ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज अभियोगों तथा उनकी अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण हेतु की गयी कार्यवाही की जानकारी लेते हुए अपेक्षानुरूप कार्यवाही न करने वाले थाना प्रभारियों को कडी हिदायत दी गई। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को ऐसे सभी अभियुक्तों के विरूद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फाइनेंन्शियल इन्वेस्टीगेशन भी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
– सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानों द्वारा की गयी कार्यवाही की थानावार समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान ड्रंकन ड्राइव/रैश ड्राइविंग/ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही के साथ-साथ उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी अनिवार्य रूप से आर0टी0ओ0 कार्यालय को भेजने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही आम जन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु नियमित रूप से सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
– थानों पर लम्बित पडे माल मुकदमाती की समीक्षा के दौरान अधिक समय से लम्बित मालों के लम्बित रहने के कारणों की जानकारी लेते हुए उनके निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी दी गयी, साथ ही वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से मालों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक मालों के निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
-नये कानूनों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों से चर्चा करते हुए उक्त कानूनों के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। साथ ही उक्त कानूनों में निहित प्रावधानों के तहत सभी आवश्यक कार्यवाहियों को नियमबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान सीसीटीएनएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों के साथ- साथ थानों व जनपद स्तर पर सीसीटीएनएस में नियुक्त कर्मियों से उसमें आ रही दिक्कतो के संबंध में जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि उक्त कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही/कोताही न बरती जाये। लापरवाही/कोताही बरतने वाले प्रभारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
– ईनामी/फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों से मफरूर अपराधियों की जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही 30 साल से अधिक अवधि से फरार चल रहे अपराधियों के नाम मफरूर लिस्ट से हटाने के लिये रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये गये, जिससे पैटी ऑफेन्स के प्रकरणों में जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट प्रेषित कर अनावश्यक रूप से लम्बित चल रहे ऐसे प्रकरणों को खारिज किया जा सके।
इस गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर/ यातायात/ विकास नगर/ ऋषिकेश, जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा थानो/जनपद स्तर पर सीसीटीएनएस का कार्य देख रहे पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

8 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

50 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago