ग्राफिक एरा में 7 देशों के छात्रों ने सीखी हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बारीकियां –

 
 
देहरादून ,  ग्राफिक एरा में 7 देशों के छात्र छात्राओं को एआई और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की अत्याधुनिक तकनीकों और उनके व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
 
आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘एआई एंड हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग विद एनवीडिया डीजीएक्स बी200’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रूस, तुर्की, मिस्र, ट्यूनीशिया, म्यांमार, लाइबेरिया और जिम्बाब्वे के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला में यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर डा. अरुण चौहान और डा. रेहान ने यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की जानकारी दी। उन्होंने एनवीडिया के एआई और एचपीसी इकोसिस्टम के साथ ही एनवीडिया डीजीएक्स बी200 की आर्किटेक्चर, कम्प्यूटेशनल क्षमताओं और जीपीयू कंप्यूटिंग की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक जीपीयू कंप्यूटिंग का उपयोग मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, जेनरेटिव एआई, लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स, कंप्यूटर विजन, वैज्ञानिक अनुसंधान और बड़े स्तर पर डेटा प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में किया जा रहा है। छात्र छात्राओं को एनवीडिया डीजीएक्स बी200 के माध्यम से एआई और मशीन लर्निंग एप्लिकेशन्स पर कार्य करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
 
इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल अफेयर्स डिपार्टमेंट ने किया। कार्यशाला में डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स एंड कम्प्यूटिंग डा. डी. आर. गंगोडकर , एक्जीक्यूटिव सूचित अरोड़ा , अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

3 hours ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान –

 देहरादून। उत्तराखंड में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं की तैयारियों के तहत 23 अक्टूबर से सभी जनपदों…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

8 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

9 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

9 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

9 hours ago