Categories: biharhindiUttarakhand

सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के लालच में फूंक डाला जंगल, उत्तराखंड पुलिस ने बिहार के 3 युवक दबोचे – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड की चमोली जिला पुलिस ने देहरादून से लगभग 260 किमी दूर चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र के जंगल में आग लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। इन आरोपियों ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर अधिक लाइक, व्यूज और फॉलोवर्स हासिल करने के लिए जंगल में आग लगाने की घटना का वीडियो बनाकर खुद ही सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने ऑनलाइन वीडियो वायरल करने का स्वत: संज्ञान लेने के बाद शनिवार शाम को इन तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले ब्रजेश कुंवर, सुखलाल और सलमान के रूप में हुई है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चमोली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सर्वेश पंवार ने कहा, “गैरसैंण थाना अंतर्गत आने वाले पांडुखाल गांव के वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों का पता लगाया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मूल रूप से बिहार के रहने वाले तीनों आरोपी वहां मजदूरी करते हैं।” एसपी ने कहा, “पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने बताया कि वे नाटकीय वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाने के लिए अधिक लाइक और फॉलोवर्स हासिल करना चाहते थे।”वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि तीनों लोगों पर वन अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने जनता से इस तरह की गतिविधियों में शामिल होने से परहेज करने का आग्रह किया और इस बात पर जोर दिया कि जंगल में आग लगाना या इसे बढ़ावा देना एक आपराधिक कृत्य है, जिसके लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति से कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

13 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago