Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड निकाय चुनाव में बवाल, कांग्रेस-भाजपा नेताओं में चले लात-घूंसे; पुलिस ने किया लाठी चार्ज – Uttarakhand

Chaos in Uttarakhand civic elections, Congress-BJP leaders exchanged blows; police resorted to lathi chargeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड नगर निगम चुनाव में गरमाई राजनीति मारपीट में तब्दील हो गई। यहां नेता और जनप्रतिनिधि अपनी मर्यादा तक भूल गए। गाली-गलौज के साथ एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बौछार शुरू कर दी। नगर के रामशिला वार्ड में सुबह करीब करीब साढ़े आठ बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लोगों को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया। इस पर डीएम आलोक कुमार पांडेय और एसएसपी देवेंद्र पींचा मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद यहां शाम चार बजे मारपीट हो गई। पूरे घटनाक्रम में भाजपा से जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और कांग्रेस से जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, विधायक मनोज तिवारी, दीप डांगी मौजूद रहे। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के नेताओं ने उनके कार्यकर्ताओं पर हाथ उठाया जबकि भाजपा ने कांग्रेस पर फर्जी मतदान करवाने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।रुड़की में लाठीचार्जरुड़की। रुड़की के मच्छी मोहल्ला चौक के पास और भगवानपुर के बीडी इंटर कॉलेज में फर्जी मतदान और समय पूर्व मतदान केंद्र को बंद करने के आरोप में जमकर बवाल हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया। इस मामल पर जानकारी देते हुए अल्मोड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि कुछ मतदाताओं के आधार दूसरे राज्य के थे, जबकि उनका नाम मतदाता सूची में था। इसी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। हालात काबू में कर लिए गए हैं।उत्तराखंड के सौ नगर निकायों के लिए गुरुवार को चुनाव में कुल 66 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि यह अभी अनंतिम आंकड़े हैं और शुक्रवार को अंतिम आंकड़ें जारी होंगे। राज्य भर में पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। मतदान के दौरान भगवानपुर और रुड़की की घटनाओं को छोड़कर कहीं कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में राज्य में 69.79 फीसदी मतदान हुआ था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

11 minutes ago

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

32 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

42 minutes ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

53 minutes ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

1 hour ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

1 hour ago