Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड के इस जिले में आपदा से मची तबाही, नौ अब भी लापता और एक की मौत – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। पिछले दस दिन जिले में आपदा की दृष्टि से काफी दुखदाई गुजरा। जिले के बसुकेदार व जखोली के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटना में नौ लोग लापता चल रहे हैं वहीं एक की मौत हो गई। जबकि सैकड़ों की संख्या में आपदा पीड़ित राहत शिविरों में रह रहे हैं।
गत 28 अगस्त की मध्य रात्रि को भारी बारिश के जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में बादल फटने से कई गांवों में बड़ी तबाही मची। भारी वर्षा के चलते तहसील बसुकेदार क्षेत्र में बादल फटने से तालजामड़, बगड़तोक, कम्द तोक, स्यूर, किमाणा, अरखुंड, जौला बडेथ सहित आसपास के इलाकों में बड़ी मात्रा में पानी और मलबा आ गया।
तालजामड़ में सभी लोगों ने भागकर जान बचाई। सभी लोगों ने प्रावि तालजामड़ में शरण ली। इस क्षेत्र में एक हजार कृषि भूमि तबाह हो गई। यहां भारी मलबे और पानी से 5 दुकानें और 4 आवासीय भवन तबाह हो गए हैं। जिसमें नौ लोगों के मलबे में दब गए। एक दर्जन दुधारु पशु भी मलबे में दब गए।
वहीं 28 अगस्त की आपदा में ही जखोली ब्लाक मुख्यालय में एक महिला की मकान टूटने से मलबे में दबकर मौत हो गए। वर्तमान में ताजजामड़ में राहत शिविर लगाया गया है, जबकि बसुकेदार क्षेत्र में भी एक शिविर लगाया गया है, इन शिविरो में तीन सौ से अधिक आपदा पीड़ित लोग रह रहे हैं।
खास बातें:28 अगस्त की रात्रि को बसुकेदार, जखोली में बादल फटने व भूस्खलन की घटना से मची तबाहीतीन हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए, ढ़ाई सौ से अधिक भवनों को बना खतरातीन सौ लोग इस घटना में बेघर हुए हैंआपदा पीड़ित लोगों को बुनियादी समस्या से दोचार होना पड़ रहा हैस्वास्थ्य, यातायात, जरूरी सामान आदि जैसी बुनियादी सुविधाओं से दोचार होना पड़ रहा है43 मोटर मार्ग अवरुद्ध चल रहे हैं, जिन्हें काफी नुकसान हुआ हैविस्थापन व पुर्नवास के लिए रिपोर्ट शासन के लिए तैयार की जा रही हैडेढ़ सौ करोड से अधिक की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

2 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

7 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

40 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

46 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago