Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के इस ज‍िले में ब‍िजली व‍िभाग ने की बड़ी कार्रवाई, बंद की पूरी कॉलोनी की लाइट; 3200 लोगों के काटे कनेक्‍शन – Uttarakhand

In this district of Uttarakhand, the electricity department took a big action, switched off the electricity of the entire colony; disconnected the connections of 3200 peopleइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुड़की। बिजली का बिल जमा न करने पर ऊर्जा निगम ने रामनगर डिविजन में एक पूरी गली की बिजली सोमवार को बंद कर दी। केवल दो लोगों को अलग से केबल डालकर सप्लाई दी गई। साथ ही, निगम की 40 टीमों ने सोमवार को 3200 से अधिक बकायदारों का कनेक्शन काट दिया।ऊर्जा निगम की ओर से बकाया वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, बकाया वसूली को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है। सोमवार को ऊर्जा निगम की 40 टीमों ने शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक अभियान चलाया। इस दौरान 3200 से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं।ब‍िजली चोरी को लेकर दर्ज क‍िया जाएगा मुकदमाबकायेदारों के कनेक्शन काटने के दौरान चुड़ियाला, इकबालपुर एवं झबरेड़ा क्षेत्र में निगम की टीम ने बिजली चोरी के भी कई मामले पकड़े हैं। इन सभी पर भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।रामनगर में एक गली में दो उपभोक्ताओं को छोड़कर शेष 17 उपभोक्ताओं ने निगम का बिजली का बिल जमा नहीं किया था। इस पर निगम ने दोनों उपभोक्ताओं को अलग से सप्लाई देते हुए पूरे कॉलोनी की बिजली गुल कर दी है। शाम के समय सभी अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर पहुंचे और कॉलोनी की बिजली को चालू करने की मांग की। अधिशासी अभियंता अनूप सैनी ने पहले बिजली का बिल जमा कराने के लिए निर्देश दिए। वहीं, दूसरी ओर अधीक्षण अभियंता अमित कुमार शर्मा ने बताया कि निगम की ओर से बकाया वसूली के लिए लगातार अभियान संचालित किया जाएगा। बकायेदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।जिला पंचायत पर 24 लाख रुपये बिजली बिल बकायासंवाद सूत्र, बड़कोट: इस बार यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे में यात्रा करनी पड़ सकती है। कारण यह कि जिला पंचायत ने पांच वर्ष से विद्युत विभाग का बकाया भुगतान नहीं किया है। जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम तक स्ट्रीट लाइट समेत अन्य विद्युत उपभोग का जिला पंचायत पर 24 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। विद्युत विभाग ने बकाया वसूली के लिए कड़े कदम उठाने की तैयारी कर ली है। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता धर्मवीर सिंह ने जिला पंचायत को बकाया भुगतान न करने पर विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार देहरादून। जनपद के…

19 minutes ago

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

40 minutes ago

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

1 hour ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

1 hour ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

1 hour ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

2 hours ago