Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड के इस पहाड़ी जिले में अगले दो दिन खतरनाक! IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी – myuttarakhandnews.com

नई टिहरी। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत 5, 6 व 7 अक्टूबर को राज्य के टिहरी जिले सहित अन्य जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली व तूफान की संभावना व्यक्त की गई है। जिसको लेकर अपर जिलाधिकारी टिहरी एके सिंह ने जनपद क्षेत्र के सभी अधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाए रखते हुए सावधानी, सुरक्षा व आवागमन में नियंत्रण बरतने को कहा है।
अपर जिलाधिकारी टिहरी ने जारी किए निर्देशमौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए एडीएम एके सिंह ने किसी भी आपदा, दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्रवाई करते हुए सूचनाओं के तत्काल आपदा-प्रदान, आपदा प्रबंधन आइआरएस प्रणाली के नामित सभी अधिकारी व विभागीय नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने, किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने या विद्युत-पेयजल आदि सेवा प्रभावित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना व सुचारू करने के निर्देश दिए हैं।
सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने, ग्राम प्रहरियों के साथ कंट्रोल रूम के माध्यम से सतर्क स्थिति बनाए रखने, संवेदनशील ग्रामों, क्षेत्रों में विशेष सतर्क दृष्टि बनाए रखने, सभी तहसीलों, थाना, चैकियां, अग्निशमन केंद्रों को भी आपदा संबंधित उपकरणों व वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहने को कहा गया है।
अधिकारी व कर्मचारियों के लिए आदेशसभी अधिकारी व कर्मचारियों को अपना मोबाइल फोन स्विच आफ न रखने, उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था करने, आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट सहित कुछ आवश्यक उपकरण व सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने के लिए उचित कार्रवाई करने को कहा गया है।
इस दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी व सुरक्षा बरतने, असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न देने, प्रमुख नदियाें, सहायक नदियों व मौसमी नालों का जलस्तर का सतत अवलोकन करने और खतरे के निकट पर पहुंचने से पहले नदी तट के समीपस्थ लोगों काे सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए अवगत कराने को भी कहा है।
इसके अलावा भूस्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करने, जिला पंचायतराज विभाग की ओर से पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में यह चेतावनी प्रसारित कराने और नगर व कस्बाई क्षेत्रों में नालियों व कलवों के अवरोधों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त अधिकारियों को किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबरों पर तत्काल देने के निर्देश दिए हैं।
रविवार से तीन दिन दिन भारी बारिश का अलर्टउत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज रविवार से तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ के दौर चल सकते हैं। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून व हरिद्वार के लिए आरेंज और हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व नैनीताल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यात्रियों को मौसम का अपडेट लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश

नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार…

4 minutes ago

तीज के रंग में रंगी पुलिस लाइन, लोकगीतों और चूड़ियों की खनक से गूंजा परिसर –

देहरादून। हरियाली तीज के उल्लास और उमंग से  पुलिस लाइन देहरादून का माहौल पूरी तरह…

18 minutes ago

चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में शिवसेना ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला –

देहरादून। देश में लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना…

36 minutes ago

रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

नैनीताल:  जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुक्रवार को रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में विधिवत शुभारंभ…

48 minutes ago

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

1 hour ago