Latest posts by Sapna Rani (see all)ऊधमसिंह; उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के किच्छा में एक चोरी की घटना का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां भगवानपुर में लाभ सिंह (62) का घर है। बताया कि मंगलवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। सुबह जब घर के सदस्य नहीं उठे तो पड़ोसियों ने जाकर देखा। सब बेहोश हुए थे।जिसमें लाभ सिंह के अलावा उनकी पत्नी लक्ष्मी कौर (60), बहू सुखविन्दर कौर (24), पौत्र हरजीत सिंह (4) व पौत्री रौनक कौर (1) और कालागढ़ से आए रिश्तेदार संतोख सिंह (60), प्रिंस (14), शीला कौर (60) व काशीपुर के तमरिया गांव के सुमन कौर व सर्वजीत कौर बेहोश मिले। सभी को सीएचसी लाया गया, जहां डाक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें छुटटी दे दी। वहीं घर से आधा तोला सोने का टीका, चांदी की पायल व बिछुए तथा 9000 की नकदी गायब मिली। बताया जा रहा है कि चोरों ने नशीली चीज से सभी को बेहोश किया है। वहीं रात के खाने का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )ग्राम सैरा विजयपुर थाना थराली क्षेत्र में रात्रि को एक दुकान…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )नारायणबगड़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सनेड़ में बिजली का करंट लगने…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री बद्रीनाथ धाम से सटी एक पहाड़ी…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…