Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में 13 खतरनाक ग्लेशियर, भविष्‍य में ना मचे तबाही; यूसैक व इसरो ने बनाया प्‍लान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग अब प्रदेश के 13 संवेदनशील ग्लेशियरों के साथ ही सभी ग्लेशियर व हिमक्षेत्रों का सेटेलाइट सर्वे कराएगा। इसमें उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक), इसरो के साथ मिलकर इन क्षेत्रों में आ रहे बदलावों के बारे में अध्ययन किया जाएगा। प्रदेश में धराली में आई आपदा के बीच एक बड़ा कारण इस क्षेत्र के ग्लेशियरों से मलबे के आने को भी माना जा रहा है। वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई आपदा भी ग्लेशियर टूटने के कारण आई थी। इसके साथ ही कई अन्य स्थानों पर भी ग्लेशियरों के टूटने की घटनाएं सामने आई हैं।
इसके दृष्टिगत इन ग्लेशियरों के विस्तृत अध्ययन की बात सामने आई। कुछ समय पहले यूसैक ने वाडिया के साथ मिलकर प्रदेश के संवेदनशील 13 ग्लेशियर का सर्वे कर इसकी रिपोर्ट आपदा प्रबंधन विभाग को सौंपी थी। अब यूसैक इनके सेटेलाइट सर्वे की दिशा में कदम उठा रहा है। इसके तहत समय-समय पर सभी ग्लेशियरों के सेटेलाइट चित्र लिए जाएंगे।
इसके बाद इनमें आने वाले बदलावों का गहनता से अध्ययन किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि कहीं ये भविष्य में किसी बड़ी आपदा का कारण न बनें। प्रदेश में वैसे तो 1400 से अधिक बड़े-छोटे ग्लेशियर हैं। ऐसे में इनका चरणबद्ध तरीके से सर्वे किया जाएगा। पहले चरण में 13 ग्लेशियरों का सेटेलाइट सर्वे किया जाएगा। इसके बाद अन्य ग्लेशियरों का भी सर्वे किया जाएगा। इसके बाद यह रिपोर्ट आपदा प्रबंधन विभाग को सौंपी जाएगी, ताकि वह इस आधार पर आवश्यक कदम उठा सके।
सचिव सूचना प्रौद्योगिकी नितेश झा ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से सभी ग्लेशियर का सेटेलाइट सर्वे किया जाएगा। उद्देश्य यह कि यदि इनमें कहीं कोई बदलाव नजर आता है तो उससे निपटने की ठोस कार्ययोजना बनाई जा सके।
इन जिलों में हैं 13 संवेदनशील ग्लेशियरचमोली – वसुधरा ताल समेत चार ग्लेशियर (तीन का अभी कोई नाम नहींं रखा गया है। )उत्तरकाशी- केदारतालबागेश्वर – नाग कुंडटिहरी गढ़वाल – मसूरी तालपिथौरागढ़- मबांग व प्यूंगरु समेत छह ग्लेशियर (चार का अभी कोई नाम नहींं रखा गया है। )

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा के निर्देशों के क्रम में जनपद में…

6 minutes ago

मां नंदा-सुनंदा का मायके में भव्य स्वागत, कदली वृक्ष लेकर निकली भक्तों की शोभायात्रा –

देहरादून,। कूर्मांचल परिषद गढ़ी कैंट शाखा की ओर से आयोजित मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का शुभारंभ …

27 minutes ago

एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर दिया जोर पौड़- निर्वाचक नामावलियों…

49 minutes ago

ग्राफिक एरा में पंचायती राज कर्मी सीखेंगे एआई की बारीकियां –

देहरादून,  ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ पंचायती राज कार्मिकों को एआई, प्रॉम्प्ट लेखन, दस्तावेज और प्रेजेंटेशन…

1 hour ago

भाजपा के लोगों, जरा आंखों में भर लो पानी—अंकिता भंडारी को मत भूलिए: गरिमा दसौनी –

 देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि…

1 hour ago