Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 3 साल की बच्ची का धार्मिक स्थल में बड़ा भाई कर रहा था रेप, CCTV से सामने आई घिनौनी करतूत – myuttarakhandnews.com

सितारगंज: उधमसिंह नगर के सितारगंज में घिनौनी घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय किशोर पर रिश्ते की तीन वर्ष की बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। किशोर बच्ची को एक धार्मिक स्थल में ले गया था। धार्मिक स्थल के संस्थापक ने सीसीटीवी फुटेज में किशोर की करतूत देखी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किशोर को संरक्षण में ले लिया है।
सीसीटीवी में घिनौनी करतूतघटना शनिवार की बताई जा रही है। दोपहर में एक धार्मिक स्थल में सामान बिखरा हुआ था। धार्मिक स्थल के संस्थापक ने सामान फैला देख वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कैमरे की फुटेज देखकर वह अवाक रह गए। इसमें एक किशोर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। संस्थापक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
अस्पताल में बच्चीएसएसआई विक्रम सिंह धामी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी और बच्ची की शिनाख्त के लिए पुलिस टीमें लगा दीं। पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी 14 वर्ष का किशोर निकला। पुलिस ने किशोर से पूछताछ के आधार पर पीड़ित तीन वर्षीय बालिका का भी पता लगाया। पुलिस ने रविवार रात परिजनों के साथ बालिका को अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के साथ बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
रिश्ते में बड़ा भाईबताया जा रहा है कि किशोर बालिका का रिश्ते में भाई है। वह उसे अपने साथ ले गया। करीब दो किमी दूर धार्मिक स्थल को सुनसान देख यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका बहुत छोटी होने के कारण अपने परिजनों को कुछ नहीं बता पाई। एसएसआई धामी ने बताया कि धार्मिक स्थल के संस्थापक की ओर से रविवार को दी गई तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी किशोर को संरक्षण में लेकर जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना पड़ा महंगा, अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई

नैनीताल:  मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…

12 minutes ago

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

22 minutes ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

33 minutes ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

54 minutes ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

59 minutes ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

1 hour ago