Latest posts by Sapna Rani (see all)बागेश्वर: बैजनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में नशेड़ी ने आग लगा दी. वहीं आग की चपेट में आने से 11 लोग झुलस गए, जिसमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. जिनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि घटना बागेश्वर के गरुड़ विकासखंड के देवनाई रणकुड़ी गांव की है.बैजनाथ थाना प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बागेश्वर जिला अस्पताल भेजा. आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई. जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए. सभी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.पुलिस के मुताबिक गांव के ही एक व्यक्ति आपसी रंजिश में नशे में धुत होकर एक घर में पहुंचा, जहां उसने लोगों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी. इस दौरान नशेड़ी ने एक व्यक्ति का सिर फोड़ दिया. पीड़ित परिवार ने नशेड़ी को कमरे में बंद कर दिया और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी.आरोप है कि इस दौरान नशेड़ी ने कमरे में रखें गैस सिलेंडर को खोल दिया और उसमें आग लगा दी. जिससे कमरे में बैठे परिवार के सभी सदस्य झुलस गए. मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सीएचसी बैजनाथ ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 10 लोगों को बागेश्वर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना मंगलवार दिन रात 10 की बात की बताई जा रही है.घटना में झुलसे लोगों के नाममंगला गिरि (18) पुत्र दिवान गिरिमुकेश (14) पुत्र हरीश गिरिकुंदन नाथ (32) पुत्र माधवनाथभगवती देवी (64) पत्नी मदनरामबीना (31) पत्नी कुंदननाथजगदीश (22) पुत्र शंकर नाथकलावती देवी (55) पत्नी शंकरनाथजीवन गिरि (35) पुत्र नारायणा गिरिमुन्नी देवी (45) पत्नी नारायणगिरिचंपा गोस्वामी (20) पुत्री नारायण गिरिविनोद गिरि (24) पुत्र नारायण गिरि
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Rudrapur Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that frustrated by…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Uttarkashi A joint State Disaster Response Force (SDRF) and Nehru Institute…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Uttarkashi A joint SDRF and NIM team recovered two unidentified bodies—a…
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सोलन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण…
23 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे फायर टैंकर, बाजारों में दिन में तीन बार होगी…
पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए पौड़ी में हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी…