Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में हिंदू युवती ने मुस्लिम युवक का लिया पक्ष, मामूली झड़प ने पकड़ा सांप्रदायिक रंग – Uttarakhand

In Uttarakhand, a Hindu girl took the side of a Muslim boy, a minor clash took a communal turnइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand News: उत्तराखंड में दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी और झड़प का मामला अब सांप्रदायिक रूप ले चुका है. यहां एक युवक ने दूसरे मुस्लिम युवक पर मारपीट का आरोप लगाया और इस घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की. लेकिन, इस मामले में नया रुख तब आया जब आरोपी मुस्लिम युवक के समर्थन में एक हिंदू युवती पुलिस कोतवाली पहुंची.दरअसल, जब दोनों युवाओं के बीच हुई झड़प की घटना को सुलझाने की कोशिश हो रही थी, तभी पुलिस थाने में एक हिंदू युवती आरोपी मुस्लिम युवक के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि आरोपी मुस्लिम युवक को फंसाने की कोशिश की जा रही है. कुछ देर बाद युवती के परिजन और कुछ हिंदू संगठन के सदस्य कोतवाली पहुंचे और धर्म विशेष के युवक पर अपनी बेटी को बहकाने और नशे की ओर धकेलने का आरोप लगाया. इसके साथ ही कथित हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया.काफी लंबे समय तक कोतवाली के बाहर हंगामा होता रहा. इस दौरान बगल की मस्जिद से एक मौलाना मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और मौलाना के बीच तीखी बहस हो गई. अब मामला सांप्रदायिक रूप ले चुका है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट पर है और हर घटना पर नजर रख रही है.वहीं, कथित हिंदू संगठन के लोगों ने मौलाना पर माहौल को खराब करने और भड़काने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत पत्र सौंपा है. हिंदू संगठन के लोगों ने मौलाना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करने की कोशिश करते हुए दोनों पक्षों से बातचीत शुरू कर दी है और शांति बनाए रखने की अपील की है.प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि धर्म विशेष के युवक हिंदू युवतियों को बरगला कर स्मैक जैसे नशे की ओर धकेल रहे हैं.और हिंदू युवतियों को नशे का आदी बना रहे हैं. कथित हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को माहौल खराब करने वाले लोगों को सुबह 10 बजे तक गिरफ्तार करने अल्टीमेटम दिया है.इस मामले पर कोतवाल हेमचंद पंत ने बताया दो पक्षों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद स्थिति बिगड़ी. हिंदूवादी संगठनों ने मौलाना के खिलाफ तहरीर दी है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का प्रतिबंध, निर्माण से बिक्री तक पर रोक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा, पान मसाला और अन्य खाद्य उत्पादों के…

16 minutes ago

देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश

कम मतदान वाले बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज…

16 minutes ago

ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल माह के तहत यूपीएचसी शांतिनगर में आयोजन, जरूरतमंद बुजुर्गों को बांटे स्वास्थ्य…

39 minutes ago

स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत

जिलेवार आवंटित बजट से छात्रों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं  खेलों के आयोजन, खिलाडियों के…

1 hour ago

देहरादून: हांडी रेस्टोरेंट में मिली सड़ी-गली खाद्य सामग्री, तत्काल बंद कराया गया रेस्टोरेंट – myuttarakhandnews.com

  दून क्लब स्थित रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी उजागर, 14 दिन का…

1 hour ago

विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

एटीआई नैनीताल के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सूचना का अधिकार, लैंगिक उत्पीड़न निवारण, वेतन…

1 hour ago