Latest posts by Sapna Rani (see all)काशीपुर: उत्तराखंड के इस शहर में एक शादीशुदा महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं गईं। आरोप है कि महिला को घर में बुलाकर उसको बंधक बनाया गया। आरोपियों ने फिर उसके साथ मारपीट करते हुए उसको न्यूड करने के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया। पीड़िता का आरोप है कि अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसको ब्लैकमेल किया जा रहा है। पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है। यह हैरान करने वाला मामला उधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया।बताया कि कई वर्षों से उसका सुरेश प्रजापति, हरिशंकर प्रजापति पुत्र नन्हे सिंह निवासी टांडा उज्जैन, प्रगट सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी फसियापुरा से मकान को लेकर विवाद है। उसकी पत्नी को मधुवाला निवासी बांसियोंवाला मंदिर और उसकी सहयोगी गिन्नीखेड़ा निवासी रेखा चौहान अपने मुंहबोले भाई के साथ आरोपियों के घर पर विवाद सुलझाने के लिए भेज देती थी।आरोप है कि 17 अगस्त 2023 को मधुवाला ने उसकी पत्नी को अपने घर बुलाया। जहां पहले से सुरेश, हरिशंकर और प्रगट सिंह मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने घर में घुसते ही उसकी पत्नी को बंधक बना निर्वस्त्र कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। तब से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं।कहा कि आरोपियों से उसे और परिवार को जानमाल का खतरा है। बताया कि आरोपियों ने रंजिश के चलते 23 सितंबर 2022 को उसके पुत्र का अपहरण कर जान से मारने की नीयत से लहूलुहान कर दिया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…