उत्तराखंड में बस में नाबालिग से रेप! स्टेशन पर बदहवास मिली बच्ची, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 6 गिरफ्तार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Minor raped in a bus in Uttarakhand! Girl found distraught at the station, 6 arrested including driver-conductor

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादूनः कोलकाता में डॉक्टर के साथ रेप के खिलाफ देश भर में आक्रोश के बीच उत्तराखंड में एक युवती के साथ बस में बलात्कार का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से उत्तराखंड जाने वाली रोडवेज बस में नाबालिग लड़की के साथ रेप किया गया। मामले में तुरंत ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने बस ड्राइवर, कंडक्टर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस केस की जांच कर रही है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली है।12 अगस्त की रात साढ़े 12 बजे वह दिल्ली से उत्तराखंड पहुंची थी। आईएसबीटी स्थित सरोजिनी सीडब्ल्यूसी की पर्यवेक्षक ने बताया कि 13 अगस्त की सुबह 2 से ढाई बजे के बीच में बच्ची बदहवास हालत में मिली थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। अंदरुनी चोट है या नहीं, यह मेडिकल टेस्ट के बाद पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची को वेलफेयर सेंटर भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में एसएसपी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रेप के आरोप में बस ड्राइवर और कंडक्टर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आधी रात को रेप की बात सामने आ रही है, जिसके बाद से बच्ची की मानसिक हालत ठीक नहीं है। बता दें कि उत्तराखंड में ही बीते दिनों अस्पताल से घर लौट रही एक नर्स के साथ भी रेप की घटना हुई थी। उसके साथ लूटपाट की गई थी और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks