ऊधम सिंह नगर; उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में घर में अकेली रह रही फौजी की मां की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर चोट और गले में कट का निशान है। वारदात के बाद हत्यारोपी घर पर ताला लगाकर चाबी साथ ले गया। सितारगंज रोड देवभूमि कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय जानकी पत्नी स्वर्गीय हरीश चंद का बेटा सूरज चंद बंगाल इंजीनियर कोर में नायक के पद पर जालंधर में तैनात है। महिला अपने मकान की पहली मंजिल पर अकेली रहती थीं। उनके मकान के भूतल पर किरायेदार सपरिवार रहते हैं। जबकि उनकी बेटियां पूनम और सुमन क्रमशः गुरुग्राम और दिल्ली में रहती हैं।
बेटी मां को फोन किया तब खुलासादो बेटियों-पूनम और सुमन का विवाह हो चुका है। पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम पूनम ने मां को फोन किया। कॉल रिसीव नहीं होने पर पूनम ने सूरज को जानकारी दी। सूरज ने भी कोशिश की पर फोन नहीं उठा।
जानकी देवी का दो मंजिला घर।सूरज ने परिचितों (चाचा) को मामला बताते हुए घर भेजा। देर रात परिचित घर पहुंचे और आवाज लगाई पर कोई बाहर नहीं आया। इसके बाद उन्होंने सूरज को वीडियो कॉल की और घर का ताला तोड़ा। अंदर जानकी जमीन पर अचेत पड़ी थीं। उनका हाथ और चेहरा नीला पड़ा था और सिर पर चोट के निशान थे। फर्श पर खून भी फैला था। मामले की सूचना पर रात करीब 12 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने गुरुवार को कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
मृतका जानकी देवी (65) देवभूमि कॉलोनी स्थित अपने मकान की पहली मंजिल पर अकेली रहती थीं। उनका बेटा सूरज चंद बंगाल इंजीनियर कोर (नायक पद) में तैनात है। फोन नहीं उठाने पर हुआ शक- बुधवार शाम जब बेटियों ने मां को फोन किया और जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने भाई और अन्य परिचितों को सूचना दी। ताला तोड़कर घुसी पुलिस- देर रात जब परिचितों ने ताला तोड़ा, तो जानकी देवी फर्श पर अचेत पड़ी थीं। उनके शरीर पर चोट के निशान थे और फर्श पर खून फैला था। ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ी थीं- स्थानीय लोगों के अनुसार जानकी देवी धार्मिक स्वभाव की थीं और आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी से जुड़ी हुई थीं।
मामले की सूचना मिलते ही एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, सीओ विमल रावत और कोतवाल विजेंद्र शाह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गुरुवार को कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि शुरुआती जांच में चोट के निशान दिखे हैं, लेकिन डॉक्टरों ने मौत के सटीक कारण का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया है। ऊधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति ने बाता कि प्रथमदृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…