Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पानी को लेकर चल गई गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल; लाठी-डंडे भी चले – myuttarakhandnews.com

मंगलौर: उत्तराखंड के रुड़की जिले के लिब्बरहेड़ी गांव में पानी के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव लिब्बरहेड़ी में शुक्रवार को पानी के मुद्दे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान अचानक फायरिंग हो गई। गोली मोहित उर्फ मोंटी के हाथ में जा लगी जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मोहित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें:प्रशासन को 2 दिन की मोहलत देकर पांवटा लौटे निहंग, चेतावनी भी दे डालीघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं, अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि गोली किसने और कैसे चलाई है। साथ ही यह भी जानकारी नहीं लग पाई है कि गोली तमंचे से चली है या फिर लाइसेंसी पिस्टल से। फिलहाल, पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है। उधर, इस मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी भगवान महर ने बताया कि बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गोली किसने और किन परिस्थितयों में चलाई है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
फायरिंग के मामले में दो पर मुकदमालक्सर में गाली गलौज कर तमंचे से फायर झोकने के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कुंआखेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 24 जून को रात करीब 9:30 बजे गांव का ही एक युवक उसके घर के पास पहुंचा और गाली गलौज करते हुए तमंचे से उसके घर की ओर फायर झोंक दिया। शोर सुनकर भोपाल व मनीष आदि भी मौके पर आ गए। इसके बाद उक्त युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में सभी जनपदों…

8 hours ago

नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए…

9 hours ago

कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक

नैनीताल। कैंचीधाम में वीकेंड के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात…

10 hours ago

24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

हल्द्वानी। एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में आगामी 24 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित…

10 hours ago