Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में अग्निवीर अभ्यर्थियों को फ्री ट्रेनिंग, बस करना होगा यह काम – myuttarakhandnews.com

चंपावत: उत्तराखंड में अग्निवीर अभ्यर्थियों को फ्री ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में अभ्यर्थियों को भर्ती संबंधित शारिरिक दक्षता और अनुशासन पर विशेष ध्यान देते हुए ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को फिट उत्तराखंड एप के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभ्यर्थी ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। उत्तराखंड सरकार के तत्वाधान में यह पहल अभी चंपावत जिले में शुरू की गई है।
प्रशिक्षण स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर में विभाग के प्रशिक्षकों द्वारा सुबह और शाम के सत्रों में कराया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक स्टेडियम पहुंचकर ऑफलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा, फिट उत्तराखंड एप डाउनलोड कर ऑनलाइन भी पंजीकरण किया जा सकता है।
शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ अनुशासन बनाए रखने को इस प्रशिक्षण में खास अहमियत दी जा रही है। विभाग के मुताबिक, ये प्रशिक्षण अभ्यर्थियों को अग्निवीर भर्ती में सफलता दिलाने के लिए जरूरी तैयारियां कराएगा।
जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी फिजिकल फिटनेस मजबूत कर देश सेवा हेतु तैयार रहें। यह योजना युवाओं के लिए नि:शुल्क उपलब्ध है और लोकहित में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।​

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

2 hours ago

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

16 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

17 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

17 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

17 hours ago