Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मदरसों पर सामने आया एक और चौंकाने वाला सच, सच्चाई जानकर उड़ेंगे होश – Uttarakhand

Another shocking truth about madrasas in Uttarakhand has come to light, you will be shocked to know the truthइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में संचालित मदरसों पर एक और चौंकाने वाला सच सामने आया है। उत्तराखंड में वक्फ बोर्ड के कुछ मदरसे भी बगैर मान्यता के चल रहे हैं। कई जिलों में प्रशासन की कार्रवाई की जद में वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर बने मदरसे भी आए हैं।अब कार्रवाई होने के बाद वक्फ बोर्ड ने भी इसका संज्ञान लिया है। सीईओ ने मान्यता लेने के लिए सभी मुतवल्लियों, प्रबंधकों एवं प्रशासकों को पत्र भेजा है। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स का कहना है कि मान्यता लेने की जिम्मेदारी मुतवल्ली या प्रशासक की होती है। वक्फ बोर्ड में केवल संपत्ति का पंजीकरण होता है।हालांकि अधिकांश मदरसों का पंजीकरण हुआ है। वक्फ बोर्ड के सभी 117 मदरसों को मॉडर्न बनाए जाने की तैयारी है। इन्हें उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता दिलाई जाएगी। सीईओ सैय्यद सिराज उस्मान की ओर से सभी मदरसा प्रबंधकों, प्रशासकों को चिट्ठी जारी की है। उन्हें मदरसा बोर्ड से मान्यता लेने को समन्वय बनाने को कहा है।मदरसा बोर्ड अध्यक्ष ने किया निरीक्षणमदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने रविवार को मदरसा फैजुल उलूम, कांवली का निरीक्षण किया और यहां पर सुविधाओं का जायजा लिया। बोर्ड अध्यक्ष का प्रबंधन ने स्वागत किया। बोर्ड अध्यक्ष कासमी ने कहा कि नए वक्फ संशोधन अधिनियम से गरीब मुसलमानों का भला होगा। कहा कि प्रदेश में सभी 452 मदरसों का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लेंगे। मानक पूरे नहीं मिलने पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग

औली- औली में ‘युद्ध अभ्यास 2026’ के दौरान अमरीका और भारतीय सेना के जवानों ने…

33 minutes ago

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण

व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश खेल मंत्री ने कॉलेज मे पढ़ रही बालिकाओं…

55 minutes ago

लोहाघाट स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल सुविधाओं का जायजा, छात्राओं से संवाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया स्टेडियम और कॉलेज का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश लोहाघाट। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को लोहाघाट पहुंचकर स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, खेल प्रशिक्षण, अभ्यास और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। छात्राओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी खेल मंत्री के सामने रखे, जिनके समाधान का उन्होंने आश्वासन दिया। खेल मंत्री ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना बेहद जरूरी है। लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में शिक्षा के साथ खेलों का महत्व भी लगातार बढ़ा है। अभिभावकों की सोच में भी बदलाव आया है और अब बच्चे खेलों में करियर बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ अपने खेल प्रशिक्षण को भी गंभीरता से लेने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि खेल के मैदान में सफलता हासिल करने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का करेंगी शैक्षणिक भ्रमण खेल मंत्री रेखा आर्या ने कॉलेज की छात्राओं को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण कराने के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए। उन्होंने कहा कि भ्रमण के माध्यम से छात्राओं को वहां की खेल सुविधाओं, प्रशिक्षण व्यवस्था, दैनिक दिनचर्या और खेल गतिविधियों को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा। इससे उन्हें अपने खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने की प्रेरणा भी मिलेगी। छात्राओं के आवागमन के लिए बस को दिखाई हरी झंडी खेल मंत्री ने स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्राओं के सुगम आवागमन के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बस की सुविधा उपलब्ध होने से छात्राओं को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और उनके समय की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस अवसर पर दर्जाराज्यमंत्री सुभाष बगोली, प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, बॉक्सिंग कोच रजवंत कौर, बैडमिंटन कोच साक्षी राणा, एथलेटिक्स कोच कमला, कंप्यूटर ऑपरेटर मनीषा सहित अधिकारी, कर्मचारी और स्पोर्ट्स कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रहीं। –

लोहाघाट। खेल मंत्री रेखा आर्या ने  लोहाघाट पहुंचकर स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का…

56 minutes ago

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन –

  देहरादून, : तुलाज़ यूनिवर्सिटी ने सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स, विकासनगर और नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (एनआईएसए)…

1 hour ago