Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में डरा-धमकाकर कई माह से अपनी बहू से रेप कर रहा था असगर अली, हुआ गिरफ्तार – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Asgar Ali was raping his daughter-in-law for several months by threatening her in Uttarakhand, arrested

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: थाना सहसपुर के अंर्तगत केदारवाला इलाके में रिश्तों को तार-तार कर शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां डरा-धमाका और मारपीट कर लंबे समय से अपनी बहू के साथ दुष्कर्म करने वाले ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। शिकायतकर्ता बहू ने पति और ससुर के शारीरिक शोषण से परेशान होकर पुलिस में शिकायत दर्ज की। जिसके बाद सहसपुर पुलिस के त्वरि प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसे भी पढ़ें: Google पर खंगाली अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कैनेडी की हत्या की जानकारी फिर चलाई ट्रंप पर गोली, FBI का बड़ा खुलासा इस मामले में देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि महिला अपराधों को लेकर दून पुलिस बेहद सतर्क है। महिलाओं से जुड़े आपराधिक मामलों में त्वरित कार्रवाई कर जीरो टॉलरेंस के सभी थाना-चौकी के प्रभारियों को हिदायत दी गई है।जानकारी के मुताबिक, थाना सहसपुर पुलिस के अनुसार 23 जुलाई 2024 को सहसपुर निवासी एक महिला द्वारा लिखित सूचना दी गई कि उसके ससुर ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसके पति आसिफ अली व ससुर के द्वारा उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट बहु की गई। ऐसे में प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सहसपुर पर धारा 64/85/115(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बांग्लादेशी शरणार्थियों के शरण देने पर भड़का बांग्लादेश, कहा-आतंकवादी .. वही घटना के गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक सहसपुर मुकेश त्यागी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम के द्वारा पीड़ित बहू के ससुर अभियुक्त असगर अली को सहसपुर इलाके भारतीय न्याय संहिता नए कानून के तहत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version