Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भाजपा को करारा झटका, पंचायत चुनाव में ज्यादातर उम्मीदवार हारे, कांग्रेस को बढ़त – Uttarakhand

BJP gets a big blow in Uttarakhand, most of the candidates lost in Panchayat elections, Congress takes leadइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)पौड़ी: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के परिणाम चौंकाने वाले आए हैं, जिसने भाजपा के कान खड़े कर दिए हैं. ज्यादातर बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा है. जोकि किसी बड़े झटके से कम नहीं है. इनमें लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत, सल्ट विधायक महेश जीना, और नैनीताल विधायक सरिता आर्या के परिजन शामिल हैं. यही नहीं अन्य बीजेपी नेताओं को भी इस चुनाव में अप्रत्याशित हार मिली है.पौड़ी जिले के लैंसडाउन से बीजेपी विधायक दिलीप रावत की पत्नी नीतू देवी ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था. उनकी जीत के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद की योजना थी, लेकिन नीतू देवी को 411 वोटों से हार का सामना करना पड़ा. यह हार न केवल दिलीप रावत के लिए, बल्कि बीजेपी के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है.सल्ट विधायक महेश जीना के बेटे की हारअल्मोड़ा जिले के स्याल्दे ब्लॉक में बबलिया क्षेत्र पंचायत सीट पर सल्ट विधायक महेश जीना के बेटे करन जीना को करन नेगी ने 50 वोटों से हराया. करन जीना को ब्लॉक प्रमुख पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उनकी हार ने बीजेपी की साख पर सवाल खड़े कर दिए. यह हार 2027 विधानसभा चुनाव में महेश जीना की स्थिति पर भी असर डाल सकती है.नैनीताल विधायक सरिता आर्या के बेटे की हारनैनीताल जिले में जिला पंचायत सदस्य सीट पर बीजेपी विधायक सरिता आर्या के बेटे को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार यशपाल आर्य ने 1200 वोटों से हराया. सरिता 2022 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं और विधायक बनी थीं, लेकिन इस हार ने उनकी राजनीतिक ताकत पर सवाल उठाए हैं.अल्मोड़ा में बीजेपी नेताओं को दोहरा झटकाअल्मोड़ा के भैसियाछाना ब्लॉक में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार राम और उनकी पत्नी पूजा देवी को भी हार का सामना करना पड़ा. संतोष को सूरज कुमार ने 267 वोटों से हराया, जबकि पूजा देवी डूंगरलेख सीट पर तीसरे स्थान पर रहीं.चमोली में पूर्व मंत्री की पत्नी की हारउधर गढ़वाल इलाके में चमोली जिले में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी रानों वार्ड से चुनाव हार गईं. वह चौथे स्थान पर रहीं, जो बीजेपी के लिए बड़ा झटका है.नैनीताल में बेला तोलिया की हारनैनीताल जिले की रामड़ी आन सिंह सीट पर निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी प्रत्याशी बेला तोलिया को निर्दलीय उम्मीदवार छवि बोरा कांडपाल ने 2000 से अधिक वोटों से हराया. यह हार बीजेपी के लिए नाक का सवाल बन गई थी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

1 hour ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

3 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

3 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

3 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

3 hours ago