Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में जीजा ने कर डाली ऐसी जिद कि साली चलती कार से कूदी, जानिए पूरा मामला – Uttarakhand

In Uttarakhand, brother-in-law became so adamant that his sister-in-law jumped from a moving car, know the whole storyइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां पर एक बीमार महिला अपने जीजा के साथ अस्पताल जाने के लिए कार में बैठी, लेकिन जीजा ने पिकनिक पर जाने की जिद कि जिससे परेशान होकर महिला बच्चे के साथ चलती कार से कूद गई। कोतवाली के पीछे हुई इस घटना से लोग हैरान रह गए। महिला ने बताया कि जीजा के घूमने की जिद के कारण उसे ऐसा करना पड़ा।साली को पसंद नहीं आई जीजा की जिद?बीमार साली ने चिकित्सक को दिखाने जाना था। मदद की बात कहकर जीजा कार लेकर घर भी पहुंच गया। मगर साली को बैठाने के बाद उसका मन घूमने यानी पिकनिक मनाने का हो गया। चलती गाड़ी में साली बार-बार कहती रही कि उसे घूमने नहीं जाना है।मिलेगा सुविधाओं का लाभ, राज्य सरकार लाएगी कड़ा कानूनमगर जीजा ने गाड़ी नहीं रोकी। कोतवाली के पीछे तीखे मोड़ के पास कार की रफ्तार धीमी हुई तो मौका देखते ही साली अपने बच्चे के साथ गाड़ी से नीचे उतर गई। इसके बाद दोनों के बीच बहस भी हुई। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों को देख जीजा ने ज्यादा देर रुकना ठीक नहीं समझा।चलती गाड़ी में से उतरी महिलाशनिवार दोपहर एक कार जैसे ही पुलिस कैंटीन के पास पहुंची तो सामने से गाड़ियां आने के कारण उसकी रफ्तार कम हो गई। इस बीच चलती गाड़ी में ही एक महिला अपने बच्चे को गोद में पकड़ हड़बड़ाते हुए दरवाजा खोल नीचे उतर गई। जल्दीबाजी में उसने गेट भी बंद किया। आसपास खड़े लोग भी महिला के व्यवहार को देख हैरान हो गए। इस बीच कार चालक ने कुछ देर तक महिला को गुस्से की नजर से घूरने लगा। इसके बाद कार लेकर निकल गया। महिला संग किसी अनहोनी की आशंका पर आसपास मौजूद लोगों ने जब उससे पूछा तो असल बात सामने आ गई।घूमने की जिद पर अड़ा जीजामहिला के अनुसार स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसने अपने जीजा से अस्पताल तक छोड़ने को कहा था। मगर गाड़ी में बैठने के बाद जीजा इस जिद पर अड़ गया कि कहीं घूमने चलते। कई बार कहने के बावजूद जब जीजा नहीं माना तो महिला दरवाजा खोल चलती गाड़ी से नीचे उतर गई। कार चालक बनभूलपुरा का रहने वाला था। परिवार का मामला होने के कारण महिला पुलिस के पास भी नहीं गई।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

2 hours ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

3 hours ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

3 hours ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

4 hours ago