रुद्रपुर; उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि देवर के साथ घर लौट रही महिला को तीन युवकों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया और ठंडी सड़क स्थित सुनसान क्षेत्र में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने तमंचे के बल पर देवर के सामने ही महिला का गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया।
पीड़िता ने सोमवार को रम्पुरा पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने देवर समेत चार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, रविवार रात रुद्रपुर निवासी एक महिला अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में गई थी। रात करीब नौ बजे जब दोनों मेले से लौट रहे थे तो किच्छा बाईपास स्थित मैदान के पास देवर के परिचित बताए जा रहे तीन युवक दो बाइकों पर वहां पहुंचे।
तमंचा दिखा अपहरण फिर गैंगरेपआरोप है कि युवकों ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और महिला को जबरन बाइक पर बैठाकर ठंडी सड़क की ओर ले गए। महिला का आरोप है कि सुनसान स्थान पर ले जाकर देवर के सामने ही तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चाकू से हमला कर उसके बाएं हाथ की अंगुली में चोट पहुंचाई गई। आरोप है कि युवकों ने घटना का वीडियो भी बनाया और शिकायत करने पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने देवर को हिरासत में लियासीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में महिला के देवर करन निवासी रुद्रपुर, राजा निवासी खेड़ा और दो अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में देवर को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं फरार राजा और दो अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जायेगा।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्यसामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने जांच तेज करते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने ठंडी सड़क के पास बताए गए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सीओ ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही गांधी पार्क मेला परिसर के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी कब्जे में ली गई है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों की पुष्टि की जा सके।
पुलिस को देख भागा देवर, फिर भाभी संग पहुंचा चौकीरुद्रपुर। सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में संदेह के आधार पर पुलिस महिला के देवर को पूछताछ के लिए घर से लाने पहुंची, लेकिन पुलिस टीम को देखकर वह छत से सीढ़ी लगाकर फरार हो गया। हालांकि कुछ देर बाद वह अपनी भाभी के साथ रम्पुरा चौकी पहुंच गया, जहां उससे पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, प्रकरण में देवर की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस को आशंका है कि उसकी आरोपियों से मिलीभगत हो सकती है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।
रात्रि गश्त के बाद भी सुरक्षित नहीं महिलाएं!रुद्रपुर में महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले पुलिस की सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम और रात्रि गश्त के दावे की पोल खोल रहे हैं। बीते 22 दिनों में सामूहिक दुष्कर्म के दो मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले लिफ्ट देने के बहाने एक सिडकुल कर्मी युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मोदी मैदान से विवाहिता को अगवा किया गया। यहां पुलिस की रात्रि गश्त भी होती है। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे हैं कि भीड़-भाड़ वाले इलाके में इतनी बड़ी घटना घटी, लेकिन पुलिस तक इसकी सूचना क्यों नहीं पहुंची। जिला मुख्यालय रुद्रपुर में महिलाओं और नाबालिगों के साथ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: BJP state media in-charge Manveer Singh Chauhan today…
सौड़ा सरौली में सुरक्षा दीवारों का निर्माण पूर्णता की ओर, कलिंगा नहर बहाल होने से…
Following the accident in the THDC tunnel currently under construction, and acting under the directives…
Garhwal Post Bureau Srinagar (Garhwal), 19 Aug: The Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University administration has made significant changes…
The Department of Youth Welfare and Prantiya Rakshak Dal has finalized the framework for the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, addressing probationers of…