Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड निकाय चुनाव के रुझानों में भाजपा बमबम, कांग्रेस का खराब प्रदर्शन, बागियों का भी दिखा दम – Uttarakhand

In the trends of Uttarakhand local body elections, BJP is leading, Congress is performing poorly, rebels also show their strengthइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट जारी किया जा रहा है। उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव 2025 के वोटों की गिनती के रुझान सामने आने लगे हैं। प्रारंभिक रुझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे निकलती दिख रही है। वहीं, कांग्रेस की स्थिति खराब होती नजर आ रही है। अब तक 100 में से 9 नगर अध्यक्ष पदों के परिणाम-रुझान सामने आए हैं। इसमें से 3 पर भाजपा की जीत हुई है। वहीं, पार्टी ने 4 पर बढ़त बनाई है। वहीं, एक पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय आगे निकलते दिख रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में पूरा जोर लगाया था। पार्टी की नगर निकायों की सरकार में बड़ी भागीदारी बनती दिख रही है।प्रदेश के 1282 सभासदों के पदों के लिए भी वोटों की गिनती चल रही है। इसमें से 106 सीटों के परिणाम और रुझान सामने आए हैं। निर्दलीयों को इसमें बढ़त मिलती दिख रही है। निर्दलीय उम्मीदवारों में से 23 ने अब तक जीत दर्ज की है। वहीं, 29 सीटों पर वे आगे चल रहे हैं। वहीं, भाजपा ने 19 सभासदों के सीटों पर कब्जा जमाया है। 32 सीटों पर पार्टी आगे चल रही है। कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली है। पार्टी को एक सीट पर बढ़त मिली हुई है। वहीं, आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों का खाता खुलता अब तक नहीं दिखा है।बाड़ाहाट में आगे निकले निर्दलीयउत्तरकाशी के नगर पालिका बाड़ाहाट में पोस्टल बैलेट और वार्ड-1 गंगोरी में मतों की गिनती में निर्दलीय भूपेंद्र चौहान आगे निकलते दिख रहे हैं। इस सीट पर निर्दलीय भूपेंद्र चौहान को 1317 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा के किशोर भट्ट 775 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस के दिनेश गौड़ को महज 54 वोट मिले हैं।देहरादून में हुआ हंगामादेहरादून नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती के दौरान हंगामा की खबर सामने आई है। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। वार्ड-29 डालनवाला उत्तर में पार्षद पद के पोस्टल बैलेट के चार वोटों के कम निकलने पर हंगामा हो गया। इस पर भाजपा और कांग्रेस के एजेंट ने हंगामा शुरू कर दिया। दो पक्षों के बाद हंगामा जैसी स्थिति बनने के बाद सीडीओ ने मामला संभाला। वार्ड पर मतगणना को फिलहाल रोक दिया गया है। अन्य वार्ड की मतगणना जारी है। महापौर पद पर गिनती सामान्य रूप से चल रही है। पोस्टल बैलेट में ज्यादातर वार्ड पर भाजपा आगे है।श्रीगनर नगर निगम में निर्दलीयों का जोरश्रीनगर नगर निगम के जारी हो रहे परिणाम में सभासद के पदों पर निर्दलीय प्रत्याशियों का जोर दिख रहा है। अब तक जारी 6 सीटों के परिणाम में चार पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। वार्ड एक और तीन से भाजपा को जीत मिली है। वहीं, वार्ड दो, चार, पांच और छह पर निर्दलीयों ने बाजी मारी है। इसमें से अधिकांश भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी हैं।शांति बिष्ट ने दर्ज की जीतदुगड्डा नगर पालिका सीट पर निर्दलीय शांति बिष्ट ने जीत हासिल की है। भाजपा की बागी पूर्व पालिका अध्यक्ष भावना चौहान को उन्होंने हराया है। भाजपा की बागी शांति निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरी थीं।देहरादून में हंगामादेहरादून में वार्ड नंबर 16 से 30 तक के मतदान स्थल में भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प की खबर सामने आ रही है। देहरादून में पहले चरण में 1709 पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गिनती की जा रही है। देहरादून नगर निगम के परिणाम पर हर किसी की नजर है।सभासदों के 44 पदों के आए रिजल्टउत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में सभासदों के 44 पदों के परिणाम आए हैं। इसमें से निर्दलीयों ने 23 सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं, भाजपा को 19 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस 2 सीटें जीतने में कामयाब हुई है। वहीं, 66 सीटों के रुझान भी सामने आए हैं। भाजपा ने सभाासद के पदों पर रुझानों में बढ़त बनाई है। भाजपा के 32 उम्मीदवार बढ़त बनाते दिख रहे हैं। वहीं, निर्दलीय 29 सीटों पर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस को महज एक सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है।शांतिपूर्ण माहौल में चल रही मतगणनाराज्य निर्वाचन आयोग की ओर से वोटों की गिनती की प्रक्रिया को तेज किया गया है। सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। वहीं, मतगणना केंद्र के भीतर सभी उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को रिजल्ट की जानकारी दी जा रही है। काउंटिंग का कार्य शांतिपूर्ण माहौल में चल रहा है। प्रारंभिक रुझानों से भाजपा बमबम है। नगर निगम रुड़की में भी भाजपा बड़ी बढ़त बनाती दिख रही है। अधिकतर नगर निगम में भाजपा आगे निकलती दिख रही है।सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरूप्रदेश के 13 जिलों में बनाए गए 54 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। सबसे पहले वार्ड पार्षद पदों के रिजल्ट सामने आएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई है। मतगणना को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार मतगणना स्थल से सीधे आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट को अपलोड किया जाएगा। अब उनके परिणाम आने वाले हैं। इसका हर किसी को इंतजार है। वहीं, सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।23 जनवरी को डाले गए थे वोटउत्तराखंड के 100 नगर निकायों पर 23 जनवरी को वोट डाले गए थे। इसमें 11 नगर निगम क्षेत्र भी शामिल हैं। इन निगमों में भी वोटिंग की प्रक्रिया को पूरी कराई गई है। उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट से नाम कटने के काफी मामले सामने आए। इनको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं। ऐसी स्थिति में आयोग की ओर से हर स्थिति में रिजल्ट प्रकाशन को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने की योजना बनाई गई है।घट गया है मतदान प्रतिशतप्रदेश के 100 नगर निकायों पर हुए मतदान में वोट प्रतिशत में कमी देखने को मिली है। वर्ष 2018 में हुए नगर निकाय चुनाव में 69.79 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 23 जनवरी को हुई वोटिंग का अपडेट 24 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग के स्तर पर जारी किया गया। इस बार 65.41 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछली बार से यह आंकड़ा 4.38 फीसदी कम है।देर रात तक परिणाम आने की उम्मीदमतगणना कार्य शुरू होने के बाद दोपहर से परिणामों के आने की उम्मीद की जा रही है। नगर निकाय चुनाव बैलेट पेपर पर हुआ है। इस कारण रिजल्ट प्रकाशन में देरी की संभावना है। माना जा रहा है कि देर रात तक अधिकतर निकायों के अंतिम परिणाम आ जाएंगे। बड़े निकायों के चुनाव परिणाम आधी रात के बाद या फिर रविवार सुबह तक आ सकते हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

नैनीताल:  जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुक्रवार को रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में विधिवत शुभारंभ…

9 minutes ago

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

41 minutes ago

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

47 minutes ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

51 minutes ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

53 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

59 minutes ago