Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बेटी ने पिता को ही झूठे रेप मामले में फंसाया, 5 साल बाद रिहा – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक विशेष POCSO कोर्ट ने 42 वर्षीय व्यक्ति को बरी कर दिया है। व्यक्ति पर अपनी ही 15 वर्षीय बेटी से रेप का आरोप था। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पिता पिछले 5 साल से जेल में बंद था, जिसे उसकी बेटी ने ही अपने प्रेमी के उकसावे में आकर झूठे रेप के आरोप में जेल पहुंचाया था। पिता ने बेटी को लड़के के साथ रिश्ता रखने और स्कूल से भागने पर आपत्ति जताई थी।क्या है पूरा मामला?बाल कल्याण समिति (CWC) ने 25 दिसंबर, 2019 को पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कराया था, जिसमें उसने कहा था कि किशोरी ने अपने पिता पर रेप का आरोप लगाया है। किशोरी के दावे का समर्थन उसकी छोटी बहन ने भी किया था। शिकायत के बाद व्यक्ति को 27 दिसंबर को जेल भेजा गया था। वह देहरादून में कपड़े धोने का काम करता है। पुलिस ने शिकायत के बाद किशोरी की मेडिकल जांच भी करवाई थी।खुलासाकैसे हुआ झूठे आरोपों का खुलासा?शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उन्हें लड़की के पास से उसके प्रेमी के प्रेम पत्र मिले। बाद में पूछताछ के दौरान लड़की ने कबूला कि उसने अपने प्रेमी के कहने पर पिता को फंसाया था। उसने बताया कि वह पिता से परेशान थी, जो लड़के से मिलने नहीं देते थे और उसने स्कूल छोड़ दिया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान डॉक्टर ने भी लड़की के रेप की पुष्टि नहीं की थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

31 minutes ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

50 minutes ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

55 minutes ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

1 hour ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

4 hours ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

4 hours ago