Categories: hindiUttarakhand

उत्तरखांड में मुर्गी की टांग तोड़ने पर दर्ज हुई FIR, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो SSP ऑफिस पहुंची महिला – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर: उत्तराखंड से एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने पुलिस में अपनी मुर्गी की टांग टूटने की एफआईआर लिखवा दी है. घटना उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर की है, जहां महिला ने अपनी मुर्गी की टांग टूटने की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई है. पुलिस भी एफआईआर देख कर चौंक गई, लेकिन बाद में एएसपी के दखल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.बता दें की मामला मुर्गी से जुड़ा हुआ है. एक महिला ने मुर्गी की टांग टूटने के मामले में बाजपुर से रुद्रपुर पहुंचकर एसएसपी ऑफिस में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस कार्यालय से पीड़ित महिला की तहरीर सम्बंधित थाने-चौकी को अग्रिम कार्रवाई को लेकर भेज दी है. बाजपुर के मझरा खुशहालपुर निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय में दिये शिकायती पत्र में कहा कि मेरे पलेरू मुर्गी की टांग तोड़ दी, जिसका उसने विरोध किया गया तो आरोपित लोगों ने उसे गंदी-गंदी गालियां भी दी.मुर्गी की टांग तोड़ने का विरोध करने पर महिला से भी मारपीटमहिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ जमकर मारपीट भी की गयी है. महिला ने बताया कि उसने किसी तरह अपनी जान बचाई और बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंची. महिला के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते मजबूरन उसे बाजपुर से एसएसपी कार्यालय पहुंचना पड़ा. बहराल एसएसपी ऑफिस की तरफ से पीड़ित की तहरीर को रिसीव करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिये रिमार्क कर दिया गया.मामले की जांच में जुटी पुलिसइस घटना के बारे में एबीपी लाइव को एएसपी मनोज कत्याल ने बताया कि यह बाजपुर के बन्नाखेड़ा चौकी का मामला है, जिसमें मुर्गी की टांग तोड़ने के अलावा भी कई अन्य आरोप लगाए गए हैं. इस घटना में आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है, जो भी तथ्य सामने निकलकर आयेंगे उसी हिसाब से अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

4 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

10 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago