हल्द्वानी। शराब की बोतल पर पांच रुपये अधिक कमाने के लालच में कालाढूंगी रोड स्थित देसी मदिरा दुकान संचालक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दुकान पर 85 रुपये में मिलने वाला पव्वा 90 रुपये में बेचा जा रहा था। इसी तरह 95 रुपये का पव्वा 100 रुपये में बिक रहा था। डीएम के निर्देश के बाद आबकारी विभाग ने दुकान संचालक पर जुर्माना लगाया है।
दुकान का औचक निरीक्षणडीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने दुकान का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान पर उपलब्ध स्टाक, विक्रय रजिस्टर व निर्धारित मूल्य सूची का निरीक्षण किया गया। साथ ही वहां उपस्थित कर्मियों को शासन की ओर से निर्धारित मूल्य पर ही शराब विक्रय किए जाने के निर्देश दिए गए।
आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि इस देसी शराब के ठेके की इंटरनेट मीडिया में ओवररेटिंग की वीडियो प्रसारित की जा रहा थी। जांच में 180 एमएल व 200 एमएल के पव्वे में पांच रुपये अधिक दाम पर बेचे जा रहे थे। इसपर दुकान संचालक नरेंद्र सिंह पर एक लाख का जुर्माना लगाया गया है।
मुख्य सचिव ने किया दून विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ सतत विकास…
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते…
तीन लोग घायल देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो…
Devprayag Accident: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, दो की मौत; तीन लोग…
देर रात तक चली मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण, यातायात और साइबर अपराधों की…
देहरादून। त्योहारी सीजन और आगामी वीआईपी-वीवीआईपी कार्यक्रमों के मद्देनजर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को…