Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में कुट्टू के आटे से बना पकवान खाने से 11 लोगों की बिगड़ी तबीयत, 6 की हालत गंभीर – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में कुट्टू के आटे से बने भोजन को खाने के बाद 11 लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है. जिससे खाद्य सुरक्षा विभाग के कान खड़े हो गए हैं. इतना ही नहीं फूड पॉइजनिंग की आशंका के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं और कई दुकानों को बंद कराया गया है.
कुट्टू के आटे से बने पकवान खाकर बिगड़ी तबीयत: रुद्रपुर में कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने के बाद 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग दोनों ही अलर्ट मोड में आ गए हैं. बताया जा रहा है कि सभी प्रभावित लोगों ने कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाई थीं, जिसके कुछ ही समय बाद उन्हें उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं होने लगीं.
अस्पताल दौड़े लोग, 6 की हालत गंभीर: हालत बिगड़ने पर सभी को आनन-फानन में रुद्रपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, 5 मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. जबकि, 6 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. वहीं, मरीजों को क्या-क्या दिक्कतें हुईं? इसकी जानकारी उन्होंने दी.
“खाना खाने के कुछ ही देर बाद मुझे और मेरी मां व बहन को तेज उल्टी के साथ पेट दर्द शुरू हो गया. स्थिति बिगड़ने पर हमें तत्काल अस्पताल लाया गया. अब थोड़ा ठीक है.”- सौरभ राजपूत, अस्पताल में भर्ती मरीज
क्या बोले डॉक्टर? वहीं, रुद्रपुर जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. एमके तिवारी की मानें तो सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. प्रारंभिक जांच में दूषित कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई है.
हरकत में आया खाद्य सुरक्षा विभाग: उधर, घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन दुकानों पर छापेमारी शुरू कर दी, जहां से पीड़ितों ने कुट्टू का आटा खरीदा था. विभाग की टीम ने सुभाष कॉलोनी, मुख्य बाजार और रम्पुरा क्षेत्र की कई किराना दुकानों से कुट्टू का आटा व मूंगफली के दानों के सैंपल लिए हैं. इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है.
“पहले ही खुले में कुट्टू का आटा बेचने पर रोक लगाई गई थी, लेकिन इसके बावजूद कई दुकानदार नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. ऐसे दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. कुछ दुकानों को बंद कराया गया है और दोषी पाए जाने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा.”- ललित मोहन पांडे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
उन्होंने ये भी कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों को खरीदने से बचें और केवल पैक्ड एवं प्रमाणित सामान का ही उपयोग करें. इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सतर्क हो गए हैं.
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

22 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

43 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 hour ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago