Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में हैवान बना पति; पहले पिलाने लगा तेजाब, नाकाम हुआ तो जलाने की कोशिश – myuttarakhandnews.com

उधम सिंह नगर: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक महिला पर उसके पति द्वारा तेजाब से हमला करने का प्रयास करने का आरोप सामने आया है। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, बीते मंगलवार को उनकी बेटी को दामाद ने पहले तेजाब पिलाने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया, तो पति ने उन पर एसिड फेंककर जलाने की कोशिश की। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद महिला को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर मिल चुकी है।
शादी को हो चुके 18 सालमहिला के परिजन घटना को लेकर बेहद आहत और चिंतित हैं। उनका कहना है कि आरोपी दामाद की यह हरकत पूरी तरह से निंदनीय और घातक है। परिजन चाहते हैं कि पुलिस आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे और महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
झोलाझाप डॉक्टर की गलत दवा से मौतवहीं, उधम सिंह नगर में एक और मामले में उपचार के दौरान युवक की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित झोलाछाप को गिरफ्तार कर लिया है। मंगल सेन पुत्र नन्हे लाल निवासी बंगाली कॉलोनी रोड, लक्ष्मी विहार वार्ड 2 ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जून को उनका पुत्र महेश पाल पेट में दर्द होने पर झोलाछाप चरन सिंह के पास इलाज कराने गया था।
मगर झोलाछाप द्वारा दी गई कथित गलत दवा के कारण महेश पाल की मौत हो गई। आरोप लगाया था कि चरन सिंह ने जानबूझकर गलत दवा दी, जिससे उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और वह तब से वांछित था। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 minutes ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

9 minutes ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

1 hour ago

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया इस्तेमाल – myuttarakhandnews.com

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…

1 hour ago

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital ramnagar dowry death case kohinoor | my uttarakhand news

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…

1 hour ago