Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर, जंगल में गूंजी गोलियों की आवाज – Uttarakhand

Encounter between police and criminals in broad daylight in Uttarakhand, sound of bullets echoed in the forest,इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है. बदमाश के पैर में गोली लगी है. जिससे वो घायल हो गया है. जबकि, मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. वहीं, घायल बदमाश के बारे में अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही है.दीनारपुर के जंगल में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित दीनारपुर के जंगल में दिनदहाड़े पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. बताया जा रहा है कि जंगल में गोकशी की जा रही थी. गोकशी मामले में फरार बदमाश भूरा का पीछा करने पर उसने पुलिस की टीम पर फायर झोंक दिया. इसके बाद पुलिस की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की. जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई और घायल अवस्था में उसे दबोच लिया गया.दीनारपुर के जंगल में पुलिसघटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी: बताया जा रहा है कि घायल बदमाश का नाम भूरा पुत्र बाबू है, जो इब्राहिमपुर का रहने वाला है. जिसे रुड़की के अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल, लक्सर सीओ नताशा सिंह और पथरी थाना प्रभारी रवींद्र सिंह समेत अन्य आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं. जहां घायल बदमाश के बारे में बारीकी से जानकारियां जुटाई जा रही है. साथ ही उसकी क्राइम कुंडली भी खंगाली जा रही है. पुलिस की मानें तो मौके से गोकशी में इस्तेमाल हथियार बरामद हुए हैं. जबकि, गोवंश को भी सुरक्षित बचाया गया है.पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़उधम सिंह नगर में भी हुई मुठभेड़: गौर हो कि बीती रात भी उधम सिंह नगर जिले के खटीमा कोतवाली क्षेत्र के यूपी सीमा से लगे मझोला इलाके में भी पुलिस और स्मैक तस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई थी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में स्मैक तस्कर के पैर में गोली लगी. जिसमें वो घायल हो गया. स्मैक तस्कर का नाम तारिक है, जो इस्लाम नगर खटीमा का रहने वाला है. उसके पास से 280 ग्राम स्मैक और तमंचा बरामद हुआ है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

29 minutes ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

51 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

2 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

3 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

4 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

8 hours ago