Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बच्चों के झगड़े में कूदे बड़े, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, कई लोग हुए चोटिल – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में बच्चों की कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे. इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 15 लोगों को हिरासत में लिया. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने बमुश्किल दोनों पक्षों को शांत किया, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.बच्चों के झगड़े में कूदे परिजन: पिरान कलियर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों के बच्चे आपस मे खेल रहे थे, इसी दौरान बच्चों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. जानकारी पाकर बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और गाली गलौज शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद होने लगा और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे. मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने का प्रयास किया.पुलिस ने कई लोगों का काटा चालान: पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है, गांव में शांति व्यवस्था को लेकर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. मौके से 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. उन्होंने बताया कि झगड़ा एक समुदाय की अलग-अलग बिरादरियों का हुआ है. महिलाओं समेत गांव के 45 लोगों का धारा-126/135 में चालान काटने के साथ ही गांव की हरकत पर करीब से नजर रखी जा रही है.मामले में सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन: एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद झगड़े की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों को हिरासत में लिया है और अग्रिम कार्रवाई की गई है. पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि किसी भी सूरत में माहौल खराब करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

4 minutes ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

5 minutes ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

17 minutes ago

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

48 minutes ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

50 minutes ago

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

1 hour ago