Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में आज से घर-घर दस्तक देंगे BLO, मतदाता सूची दुरुस्त करने का महाअभियान शुरू – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में मतदाता सूची को शुद्ध और अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान आज सोमवार यानी 8 जून 2026 से शुरू हो गया है. इस अभियान के तहत पूरे राज्य में 11,733 बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से फार्म भरवाएंगे. यह अभियान 7 जुलाई 2026 तक चलेगा.
क्या है विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान?इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूचियों में मौजूद गड़बड़ियों- जैसे फर्जी नाम, मृत व्यक्तियों के नाम और गलत पते को दुरुस्त करना है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि हर BLO को गणना फार्म दिए गए हैं. वे बूथ क्षेत्र के हर घर जाकर फार्म बांटेंगे और जानकारी की पुष्टि करेंगे.
‘बुक ए कॉल विद BLO’ की विशेष सुविधाजो मतदाता दिन में घर पर नहीं मिल पाते, उनके लिए ‘बुक ए कॉल विद BLO’ की सुविधा शुरू की गई है. मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट या Voter Services App पर जाकर अपनी सुविधानुसार BLO से मुलाकात का समय बुक कर सकते हैं.
केवल पासपोर्ट साइज फोटो काफीमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें. BLO के आने पर फार्म भरने के साथ फोटो देना होगा. इस अभियान में आधार, राशन कार्ड या अन्य किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है.
ये है पूरा कार्यक्रम14 जुलाई 2026: ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन14 जुलाई से 13 अगस्त 2026: दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि14 जुलाई से 11 सितंबर 2026: दावे-आपत्तियों का निपटारा
मतदाताओं से सहयोग की अपीलडॉ. पुरुषोत्तम ने सभी मतदाताओं से BLO को पूरा सहयोग देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ औपचारिकता नहीं है, बल्कि आपके मताधिकार को मजबूत बनाने का अभियान है. अगर नाम सूची में सही नहीं होगा तो चुनाव के दिन वोट डालने से वंचित रह सकते हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन

जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है…

2 hours ago

हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक बारिश के आसार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली/शिमला/रुद्रप्रयाग। उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी से मौसम…

2 hours ago

शरीर में होने वाला दर्द दे सकता है दूसरी बीमारी का संकेत, जानें किन लक्षणों पर रहें सतर्क

शरीर में दर्द होना आम बात है। काम की थकान, अधिक शारीरिक मेहनत या वायरल…

2 hours ago

उत्तराखंड में आखिर क्यों आधे से अधिक मदरसे हो गए बंद? हरिद्वार में 150 से ज्यादा पर लटके ताले – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन एवं नियमों में सख्ती के बाद आधे…

3 hours ago

देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया चुनाव कार्यक्रम देहरादून- जनपद देहरादून में जिला योजना समिति…

3 hours ago

MDDA crackdown on illegal construction in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 8 Oct: The Mussoorie-Dehradun Development Authority (MDDA) took major action…

6 hours ago