Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में ऐसा सैलाब कि बह गई कार, गाड़ी के इंजन का भी निकला दम…तेज बहाव में कैसे बचा ड्राइवर – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में बारिश लोगों को सकून देती है, वहीं पहाड़ी राज्यों बारिश आफत बनकर बरसती है. बारिश में नदियां-नाले सब उफान पर होते हैं. जो अपनी राह में आई हर छोटी से बड़ी चीज को तिनके की तरह बहा ले जाते हैं. एक ऐसा ही खौफनाक वीडियो उत्तराखंड के विकासनगर से सामने आया है. भारी बारिश के बाद नरु खाले में अचानक पानी का सैलाब आ गया. इस दौरान एक कार खाले को पार करते हुए तेज बहाव की चपेट में आ गई. ड्राइव ने कार को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के आगे उसकी कार के दमदार इंजन ने भी तम तोड़ दिया और कार नीचे जा गिरी.कैसे बची शख्स की जानहालांकि गनीमत ये रही कि घटना के दौरान आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला और ड्राइवर को किसी तरह बचा लिया. स्थानीय लोगों की मदद और साहस से एक बड़ा हादसा टल गया. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान ऐसे जलधाराओं को पार करने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. इस शख्स ने तेज बहाव को गाड़ी से पार करन की कोशिश की, उसे लगा वो आराम से दूसरी तरफ चला जाएगा. लेकिन तेज बहाव उम्मीद से ज्यादा खतरनाक था. काफी कोशिशें करने के साथ ही कार बहकर नीचे जा गिरी और पत्थरों में फंस गई.नदियों-नालों से रहना चाहिए दूरऐसा पहली बार नहीं है कि जब तेज बहाव को पार करने के चक्कर में किसी की जान पर बन आई हो, इससे पहले भी कई वाकये ऐसे सामने आ चुके हैं. जहां तेज बहाव को पार करने को कोशिश करते हुए कई लोगों की जान जा चुकी है या वो मरते-मरते बचे हैं. लेकिन लोगों को हमेशा सलाह दी जाती है कि पहली बात तो खराब मौसम में बाहर जाने से बचे, खासकर तब ओर जब आप पहाड़ी इलाकों में रह रहे हो, एक ध्यान देने वाली बात ये भी है कि बारिश में नदियां-नाले पूर उफान पर होते हैं, इसलिए उनसे दूर रहने में ही भलाई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

3 minutes ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

6 minutes ago

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…

18 minutes ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…

39 minutes ago

2027 चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की होड़! एक-एक सीट पर 7 दावेदार, इन सीटों पर टेंशन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…

48 minutes ago

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…

1 hour ago