Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में पूर्व किरायेदार की करतूत: 25 लाख रुपये और एक्टिवा हड़पी, दी जान से मारने की धमकी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पूर्व किरायेदार पर करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक्टिवा स्कूटर हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने थाना वसंत विहार में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
पहले जीता परिवार का भरोसापुलिस के अनुसार रजत एन्क्लेव मिलन विहार निवासी बीना गुप्ता ने बताया कि दो-तीन वर्ष पहले श्रीकांत गहरवाल निवासी हसन अलीपुर हरिद्वार उनके यहां किराये पर रहने आया था। इस दौरान उसने परिवार का विश्वास जीत लिया और कथित तौर पर अलग-अलग बहानों से लगभग 25 लाख रुपये ले लिए।
महिला का आरोप है कि आरोपित ने उनके आभूषण भी गिरवी रखवा दिए। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उनका काले रंग का एक्टिवा स्कूटर (संख्या UK07FL0284) मांगकर ले गया, जिसे आज तक वापस नहीं किया। कई बार पैसे और स्कूटर लौटाने की मांग करने पर आरोपित टालमटोल करता रहा और अब कथित रूप से मारपीट कर जान से मरवाने की धमकी दे रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

30 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

52 minutes ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago