Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड, लड़की वालों ने लिया खौफनाक ‘बदला’, लड़के के… – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)रुड़की; उत्तराखंड के रुड़की में उत्तर प्रदेश के एक शख्स की बुरी तरह से पीट-पीट कर हत्या की गई है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. दरअसल मृतक अपने बेटे को ढूंढने के लिए रुड़की पहुंचा था. मृतक के बेटे पर आरोप है कि उसका रुड़की में रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. प्रेम प्रसंग की वजह से लड़का उसे लेकर भाग गया और कोर्ट मैरिज कर ली. लड़के और लड़की के परिजन लगातार दोनों को ढूंढ रहे हैं. इसी बीच लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता को घेर लिया और पीट-पीट कर मार डाला.जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक रुड़की की रहने वाली एक युवती के साथ सहारनपुर के रहने वाले एक लड़के का प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच काफी दिनों से संबंध थे. इसी बीच दोनों ने शादी करने की ठानी और लड़के के साथ लड़की घर से भाग गई. दोनों ने ही अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया. जिसके बाद दोनों के परिजन लड़की और लड़के को ढूंढने में लग गए.लड़के के पिता अपने बेटे को ढूंढते हुए रुड़की के मंगलौर पहुंच गए. उन्होंने अपने बेटे के बारे में पूछताछ शुरू की. इसी बीच उनका आमना-सामना लड़की पक्ष के लोगों से हो गया. इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के का गुस्सा उसके पिता पर ही निकालना शुरू कर दिया. लड़की के पिता से उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया. आरोप है कि लड़के के पिता को लड़की पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है.स्थानीय लोगों ने शख्स की मौत की खबर पुलिस की दी जिसके बाद पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और शख्स का शव बरामद किया. पुलिस ने फिलहाल शख्स का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने पूरे मामले में कहा है कि पूरा मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है. फिलहाल मामले में जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सरकारी स्कूलों में संस्कृत-अंग्रेजी के साथ विदेशी भाषा भी पढ़ेंगे बच्चे, भाजपा सरकार का आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब बच्चे विदेशी भाषा भी सीखेंगे। पुष्कर सिंह धामी…

3 hours ago

देहरादून-उत्तरकाशी में भारी बारिश, 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से…

3 hours ago

उत्तराखंड में तंबाकू-गुटखा पर लगा बैन, करीब 40 करोड़ के राजस्व का होगा नुकसान, व्यापारियों ने मांगा समय – myuttarakhandnews.com

देहरादून:उत्तराखंड में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला…

4 hours ago

उत्तराखंड के देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल – myuttarakhandnews.com

नई टिहरी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू…

5 hours ago

इनकम टैक्स और ईडी के निशाने पर उत्तराखंड के कारोबारी और डॉक्टर की बिजनेस डील, 48 घंटे तक चली जांच – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। रुद्रपुर से सटी उत्तर प्रदेश की बत्रा कालोनी में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डा.…

6 hours ago