Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में जान जोखिम में डाल निकाली बारात, मंडप के नीचे दुल्हन की सांसें थमीं – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देवाल: देवाल ब्लॉक के दूरस्थ गांव वलाण के भरानी और घट गाड़ गधेरे में पुल नहीं होने से बारातियों सहित वर-वधू जान जोखिम डालकर करके घर पहुंचे। यदि गांव के लिए मोटर मार्ग और गदेरे पर पुल बना होता तो लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता। मोटर मार्ग और पुल नहीं होने से परेशान हो चुके इस गांव के लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार भी किया था। गांव के एक भी मतदाता ने वोट नहीं डाला।वलाण के उप प्रधान विरेन्द्र राम कनियाल ने बताया कि सोमवार को गांव के ही आलम राम की पुत्री बसंती की बारात सवाड गांव से आ रही थी। रास्ते में घट गधेरा पड़ता है, जिस पर पुल नहीं है। ग्रामीणों ने गधेरा पार करने के लिए पेड़ के तने को जरिया बना रखा है। लोग जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं। वर-वधू समेत बारातियों ने भी जान जोखिम में डालकर नदी पार की।ग्रामीणों का कहना है कि यदि मोटर मार्ग और गधेरे पर पुल बन जाता तो इतनी मुश्किल नहीं होती। उप प्रधान ने बताया कि बरसात में मुश्किल और बढ़ जाती है क्योंकि उस दौरान गधेरा उफान पर रहता है। तब ग्रामीणों को पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। साथ ही उस रास्ते से वलाण गांव जाने पर खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है।उधर, सवाड गांव के खिलाफ राम ने बताया कि पेड़ के तने से घट गाड़ गधेरा पार करने में बहुत डर लगता है। जान जोखिम में डालकर बारात को गधेरा पार कराया गया। क्षेत्र के लोग वर्षों से इस गदेरे पर पुल बनवाए जाने की मांग करते आ रहे हैं।चुनाव बहिष्कार जारी रहेगा वलाण गांव की प्रधान कविता देवी और ग्रामीण प्रताप बिष्ट, महावीर राम, केदार सिंह, मदन राम, बचुली देवी, बसंती देवी, नरेंद्र राम आदि ने कहा कि गांव जाने के लिए कठिन रास्ता और गधेरे पर पुल नहीं होने से लोग उनके गांव में रिश्ता करने से भी बचते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मोटर मार्ग और पुल का निर्माण होने तक गांव के लोग किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

6 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

40 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

5 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

7 hours ago